Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. रिश्ता तार-तारः बेटे ने पिता को मारी गोली, पिता के शराब पीने से था नाराज

रिश्ता तार-तारः बेटे ने पिता को मारी गोली, पिता के शराब पीने से था नाराज

यूपी के संभल जिले के कैलादेवी थाना इलाके में घरेलू विवाद के चलते बेटे ने अपने पिता पर तमंचे से फायर कर दिया। परिजनों ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया। जहां चिंताजनक हालत में उसे रेफर कर दिया गया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी पुत्र मौके से फरार है।

By Rakesh 

Updated Date

संभल। यूपी के संभल जिले के कैलादेवी थाना इलाके में घरेलू विवाद के चलते बेटे ने अपने पिता पर तमंचे से फायर कर दिया। परिजनों ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया। जहां चिंताजनक हालत में उसे रेफर कर दिया गया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी पुत्र मौके से फरार है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। घटना के पीछे की वजह नशे में पिता द्वारा बेटे को गाली देना बताया जा रहा है।

पढ़ें :- यूपी STF ने जिला पंचायत सदस्य को नोएडा से किया गिरफ्तार

पिता को गोली मारने की घटना केला देवी थाना इलाके के चाचू नागल गांव का है। जहां धीरेंद्र किसान हैं। बताते हैं कि मंगलवार देर रात उसके पुत्र ने घरेलू विवाद में धीरेंद्र को गोली मार दी। गोली उसके पेट में लगी। गोली मारने के बाद आरोपी पुत्र मौके से फरार हो गया। गोलीकांड के बाद घर में चीख पुकार मच गई।

गोली मारकर आरोपी बेटा मौके से फरार

इसी बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से जख्मी धीरेंद्र को संभल के जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने चिंताजनक हालत में उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। इससे पूर्व घायल धीरेंद्र ने बताया कि उसके ही सगे बेटे ने पीछे से उसे गोली मारी है। घर में रखे तमंचे से उस पर वार किया गया है। गोली मारकर उसका बेटा मौके से फरार हो गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक श्रीशचंद्र ने बताया कि चाचू नागल गांव निवासी धीरेंद्र को सोते समय उसी के बेटे ने गोली मार दी। सूचना के बाद पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि पिता द्वारा शराब पीने को लेकर पुत्र से विवाद हुआ था, जिससे गुस्सा होकर पुत्र ने पिता पर गोली चलाई थी। आरोपी पुत्र को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पढ़ें :- दुकानों में लगी आग, फायर बिग्रेड ने आग पर पाया काबू

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com