Sonia Gandhi Covid 19 - कोरोना संक्रमित होने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत खराब हो गई, जिसके चलते उन्हें सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Updated Date
नई दिल्ली, 12 जून। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को कोविड संबंधी समस्याओं के कारण रविवार को सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को आज कोविड से संबंधित समस्याओं के कारण सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी के लिए अस्पताल में ही रखा गया है।
उन्होंने कहा, “हम कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ सभी शुभचिंतकों को उनकी चिंता और शुभेच्छाओं के लिए धन्यवाद देते हैं।”
Congress President, Smt. Sonia Gandhi was admitted to Ganga Ram Hospital today owing to Covid related issues. She is stable and will be kept at the hospital for observation.
We thank all the Congress men & women as also all well wishers for their concern and good wishes.
पढ़ें :- Delhi Budget 2023-24: आखिरकार दिल्ली सरकार का बजट हुआ पेश....कैलाश गहलोत ने 78 हजार करोड़ का बजट किया पेश
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) June 12, 2022
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की 2 जून को कोविड संबंधित रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी। उसके बाद उनकी बेटी प्रियंका गांधी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी।