Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना, कही ये बात, पढ़ें

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना, कही ये बात, पढ़ें

उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने बीजेपी पर तंज कसा था ।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने बीजेपी पर तंज कसा था । बीजेपी पर हमलावर अखिलेश ने कहा कि गन्ना किसानों की दुर्दशा तो भाजपा राज में सबसे ज्यादा है। गन्ना पेराई सत्र शुरू हुए तीन महीना हो चुका है। वर्ष 2022-23 का गन्ना मूल्य अभी तक घोषित नहीं किया गया है।

पढ़ें :- मेरठ में डॉक्टर लक्ष्मीकांत बाजपेई ने पत्नी सहित डाला वोट

वही, अखिलेश आगे कहते है उन्होंने कहा, कि प्रदेश में चल रही 120 चीनी मिलों से जुड़े 60 लाख से ज्यादा किसानों को आर्थिक परेशानी उठानी पड़ रही है। भाजपा सरकार हर काम चुनाव के लाभ हानि की नजर से करती है। गन्ना किसानों को भी भाजपाई राजनीति का शिकार बनाया जा रहा है। गन्ना किसान को उत्पादन और परिश्रम लागत जोड़कर भुगतान किया जाना चाहिए।

उन्होंने सरकार से सवाल करते हुए कहा कि भाजपा सरकार गन्ना का समर्थन मूल्य जल्द घोषित क्यों नहीं कर रही है? वहीं उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2022 तक किसानों की आय दुगनी करने का वादा किया था। 2022 बीत गया पर भाजपा नेतृत्व को अपने वादे की याद नहीं आई। उन्होंने कहा कि मंहगाई के कारण किसान की फसल की उत्पादन लागत बहुत बढ़ती जा रही है। सरकारी मदद समय से न मिलने से किसान पर कर्ज का बोझ भी बढ़ता जा रहा है। सैकड़ों किसानों ने आत्महत्या तक कर ली है।

अखिलेश ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर किसानों के प्रति घोर संवेदनहीन होने का आरोप लगाया। अखिलेश ने अपने बयान में आगे कहा कि भाजपा जबसे सत्ता में आई है, पूंजीघरानों के हितों को ही संरक्षण दे रही है। गरीबों-किसानों के प्रति भाजपा की हमदर्दी केवल दिखावटी और जुमलों तक सीमित है। उन्होंने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों से किसान आक्रोशित है। वह 2024 के चुनाव में भाजपा को करारा जवाब देगा।

पढ़ें :- गाजियाबाद में 103 के बुजुर्ग ने वोट डालकर देश के प्रति निभाया फर्ज
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com