मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
देश

Big News:मुलायम सिंह यादव का 82 वर्ष की आयु में निधन ,गुरुग्राम के मेदांता में लीं अंतिम सांसें

इंडिया वॉइस

Mulayam Singh Yadav News:समाजवादी पार्टी(Samajwadi Party) के संस्थापक और उत्तर-प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का निधन (10 अक्टूबर) सुबह 8:16 बजे हो गया है, गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल मे उनका इलाज चल रहा था, लेकिन हालत मे कोई सुधार नही हो रहा था,उन्हे वेंटिलेटर सपोर्ट पर ICU (आइसीयू) में रखा गया था,सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने निधन की पुष्टि करते हुए कहा, मेरे आदरणीय पिजा जी और सबके नेता जी नहीं रहे.

शेयर करें

Gurugram:समाजवादी पार्टी(Samajwadi Party) के संस्थापक और उत्तर-प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया है, गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल मे उनका इलाज चल रहा था, लेकिन हालत मे कोई सुधार नही हो रहा था,उन्हे वेंटिलेटर सपोर्ट पर ICU (आइसीयू) में रखा गया था,पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन से काफी लोग दुखी है, मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए सैफई ले जाया जाएगा.

मुलायम सिंह यादव 22 अगस्त से मेदांता में भर्ती थे,उनकी तबीयत अधिक खराब होने के बाद दो अक्टूबर से वह वेंटिलेंटर पर थे , उनका रक्तचाप सामान्य नहीं हो रहा पा रहा था ,उनके स्वास्थ्य का हालचाल जानने के लिए उत्तर प्रदेश से कई सपा नेता और कार्यकर्ता पहुंचे थे और सभी ने प्रार्थना की कि थी की नेताजी जल्द ठीक हो जाएं,लेकिन ऐसा नही हो पाया,सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने निधन की पुष्टि करते हुए कहा, मेरे आदरणीय पिजा जी और सबके नेता जी नहीं रहे.

मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवम्बर 1939 को इटावा जिले के सैफई गांव में मूर्ति देवी व सुघर सिंह यादव के किसान परिवार में हुआ. वह अपने पांच भाई-बहनों में रतनसिंह यादव से छोटे व अभयराम सिंह यादव, शिवपाल सिंह यादव, राजपाल सिंह और कमला देवी से बड़े थे. प्रोफेसर रामगोपाल यादव इनके चचेरे भाई हैं. पिता सुघर सिंह उन्हें पहलवान बनाना चाहते थे. पहलवानी में अपने राजनीतिक गुरु चौधरी नत्थूसिंह को मैनपुरी में आयोजित एक कुश्ती-प्रतियोगिता में प्रभावित करने के पश्चात मुलायम सिंह यादव ने नत्थूसिंह के परम्परागत विधान सभा क्षेत्र जसवन्त नगर से अपना राजनीतिक सफर शुरू किया

शेयर करें