1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जिला पंचायत उपचुनाव में सपा को मिली जीत तो भाजपा को हार

जिला पंचायत उपचुनाव में सपा को मिली जीत तो भाजपा को हार

जालौन में शुक्रवार को जिला पंचायत की दो सीटों पर हुए उपचुनाव को लेकर गिनती शुरू हुई। जिसमें से जिला पंचायत सीट पर सपा उम्मीदवार ने जीत हासिल की। वहीं, क्षेत्र पंचायत की सीट पर निर्दर्लीय उम्मीदवार ने बाजी मारी। कोंच नगर के शालिग्राम पाठक इंटर कॉलेज में सुबह 8 बजे से उपचुनाव की मतगणना कड़ी सुरक्षा के शुरू हुई।

By Rakesh 

Updated Date

जालौन। जालौन में शुक्रवार को जिला पंचायत की दो सीटों पर हुए उपचुनाव को लेकर गिनती शुरू हुई। जिसमें से जिला पंचायत सीट पर सपा उम्मीदवार ने जीत हासिल की। वहीं, क्षेत्र पंचायत की सीट पर निर्दर्लीय उम्मीदवार ने बाजी मारी। कोंच नगर के शालिग्राम पाठक इंटर कॉलेज में सुबह 8 बजे से उपचुनाव की मतगणना कड़ी सुरक्षा के शुरू हुई।

पढ़ें :- 'सपा ने सदन में चर्चा नहीं होने दी, नकारात्मक रवैया...', CM योगी का हमला

विजयी उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र सौंपे गए। बता दें कि, 6 सितंबर को पहाड़गांव जिला पंचायत सदस्य और नदीगांव विकासखंड की क्योलारी क्षेत्र पंचायत सीट पर उपचुनाव हुआ था। जिसका आज परिणाम घोषित हो गया। पहाड़गांव जिला पंचायत सीट पर समाजवादी पार्टी ने जीत हासिल की।

वहीं, बीडीसी सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत हासिल की है । नगर के शालिग्राम पाठक इंटर कॉलेज में सुबह 8 बजे से उपचुनाव की मतगणना कड़ी सुरक्षा के शुरू हुई। जिसका परिणाम 12:30 बजे तक घोषित कर दिया गया। 6 राउंड की गिनती में समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार रंजना देवी लगातार बढ़त बनाई हुई थी।

सपा उम्मीदवार रंजना देवी नरछा ने भाजपा उम्मीदवार शांति देवी के खिलाफ शुरुआत से ही अपनी बढ़त जारी रखी और यह बढ़त आखिरी राउंड तक चली। इसके बाद समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार रंजना देवी ने भाजपा प्रत्याशी शांती देवी को 880 मतों से हरा दिया। सपा की उम्मीदवार रंजना देवी को 7633 मत मिले, जबकि शांति देवी को 6753 मत मिले। तारा देवी भरसुड़ा को 2659 और अपना दल की उम्मीदवार आकांक्षा अंडा को 1771 मत। जानकी देवी को 69 और संतोषी देवी को 258 मत मिले।

पढ़ें :- 'बिना बेईमानी के जनता कितना वोट देगी...', उपचुनाव के नतीजों पर बोले अखिलेश यादव
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com