Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. उत्तराखंड के प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष ने मंत्री प्रेमचंद्र पर बोला हमला

उत्तराखंड के प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष ने मंत्री प्रेमचंद्र पर बोला हमला

सूबे में युवक की सार्वजनिक पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल को मंत्रिमंडल से वर्खास्त करने की मांग जोर पकड़ने लगी है। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने प्रेमचंद्र अग्रवाल पर केस दर्ज करने की मांग की है।

By Rajni 

Updated Date

देहरादून। सूबे में युवक की सार्वजनिक पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल को मंत्रिमंडल से वर्खास्त करने की मांग जोर पकड़ने लगी है। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने प्रेमचंद्र अग्रवाल पर केस दर्ज करने की मांग की है।

पढ़ें :- सपा सांसद डिंपल यादव का बड़ा बयानः समाजवादी पार्टी ही कर सकती है भाजपा का सामना, कहा- हारे हुए स्वामी प्रसाद मौर्य को सपा ने MLC  बनाया

धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि एक मंत्री को सार्वजनिक स्थल पर एक युवक की पिटाई करना शोभा नहीं देता है। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने घटना की निंदा करते हुए इसे तानाशाही करार दिया। उन्होंने सीएम धामी से कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल को तुरंत मंत्रिमंडल से वर्खास्त करने की मांग की है। धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि वायरल वीडियो जीता जागता सबूत है।

कैबिनेट मंत्री का यह कृत्य सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं

उन्होंने कहा कि राजनेता जनता के सेवक होते हैं नकि भक्षक। लोगों को राजनेताओं से काफी उम्मीदें होती हैं। कैबिनेट मंत्री का यह कृत्य सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा के मंत्री खुद को जनता से ऊपर समझने लगे हैं। आने वाले चुनाव में जनता सबक सिखाएगी।

धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि यदि सीएम धामी प्रेमचंद्र अग्रवाल के खिलाफ कार्रवाई नहीं करते हैं तो कांग्रेस इस मामले को जनता की अदालत में ले जाएगी। उन्होंने भाजपा सरकार पर जनहित के मुद्दों की उपेक्षा करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में काफी समस्याएं हैं। लेकिन धामी सरकार के मंत्री इस ओर जरा भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। जनता की समस्याओं को लेकर आंख मूंदें बैठे हैं।

पढ़ें :- सुप्रीम कोर्ट का फैसला: चंडीगढ़ में AAP का मेयर, कार्यकर्ताओं में जश्न

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com