मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
ऑटो

तेलंगाना में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव, खिड़की के टूटे शीशे; जांच में जुटी पुलिस

इंडिया वॉइस

तेलंगाना के महबूबाबाद में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव किया गया. इससे ट्रेन के शीशे टूट गए। रेलवे पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पथराव करने वाले बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।

शेयर करें

Stones pelted on Vande Bharat Express train: वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। तेलंगाना के महबूबाबाद जिले से गुजर रही सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के एक डिब्बे पर शुक्रवार को अज्ञात लोगों ने पथराव किया। अधिकारियों ने बताया, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने इसका का संज्ञान लिया। मामले की जांच की जा रही है।

नुकसान के बारे में पूछे जाने पर अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन के विशाखापत्तनम पहुंचने के बाद इसका आकलन किया जाएगा। प्रारंभिक जांच के आधार पर अधिकारियों ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है, संभवत कुछ बच्चों ने ट्रेन पर पथराव किया। अधिकारियों ने बताया कि आरपीएफ ने स्वत: संज्ञान लेकर केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 जनवरी को मकर संक्रांति के मौके पर डिजिटल माध्यम से सिकंदराबाद (तेलंगाना) और विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाई थी।

देश में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इन घटनाओं को रोकने के लिए रेलवे ने इन ट्रेनों के रूट पर पड़ने वाले गांवों के लोगों को जागरूक करने का प्लान बनाया है। रेलवे इसके लिए मंडल स्तर पर जागरूक करने के लिए रेलवे कर्मचारियों की टीम बनाएगा।

भारतीय ट्रेन के आधुनिकीकरण के लिहाज से देशभर में कई वंदे भारत ट्रेन चलाई जा रही हैं। यह ट्रेन सेमी स्पीड की एक्सप्रेस ट्रेनें हैं। लेकिन इन ट्रेनों पर पथराव की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। लगभग हर रोज कहीं न कहीं से ट्रेन पर पथराव की सूचना आती है। इससे पहले, पश्चिम बंगाल में न्यू जलपाईगुड़ी से हावड़ा जाने वाली वंदे भारत ट्रेन पर पथराव की घटना सामने आई थी। हालांकि इस पत्थरबाजी में ट्रेन या किसी यात्री को किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ थी।

शेयर करें