Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बिधूना में बुलेट की टक्कर से छात्रा की मौत, स्कूल से लौट रही थी घर

बिधूना में बुलेट की टक्कर से छात्रा की मौत, स्कूल से लौट रही थी घर

स्कूल से पढ़कर घर लौट रही छात्रा को सड़क पर अनियंत्रित गति से आ रही बुलेट ने टक्कर मार दी। जिससे घायल छात्रा की उपचार के दौरान मौत हो गई है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बिधूना कस्बे के विद्युत उपकेंद्र के समीप निवासी 10 वर्षीय आस्था पुत्री कमल सिंह पाल ऑर्चेड ग्लोबल स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा थी।

By Rakesh 

Updated Date

बिधूना (औरैया)। स्कूल से पढ़कर घर लौट रही छात्रा को सड़क पर अनियंत्रित गति से आ रही बुलेट ने टक्कर मार दी। जिससे घायल छात्रा की उपचार के दौरान मौत हो गई है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बिधूना कस्बे के विद्युत उपकेंद्र के समीप निवासी 10 वर्षीय आस्था पुत्री कमल सिंह पाल ऑर्चेड ग्लोबल स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा थी।

पढ़ें :- ससुर और बहू को वाहन ने रौंदा,  दोनों की मौत

वह शुक्रवार को दोपहर अपने स्कूल से छुट्टी के बाद बिधूना किशनी रोड पर होकर अपने घर जा रही थी तभी डिवाइडर पार करते समय सड़क पर अचानक अनियंत्रित गति से आ रहे एक बुलेट बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। गंभीर घायलावस्था में छात्रा को उपचार के लिए आनन-फानन बिधूना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

जहां से चिकित्सक डॉ. विकास मिश्रा, सचिन कुमार व विवेक गुप्ता ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए मिनी पीजीआई सैफई रेफर कर दिया और मिनी पीजीआई जाते समय रास्ते में छात्रा की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया है कि टक्कर मारने वाले बुलेट के चालक की तलाश की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com