1. हिन्दी समाचार
  2. हेल्थ
  3. सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है धागे वाली मिश्री, जानिए इसके फायदे, पढ़ें पूरी खबर

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है धागे वाली मिश्री, जानिए इसके फायदे, पढ़ें पूरी खबर

भगवान को भोग लगाने के दौरान मिश्री का प्रयोग किया जाता है ये तो सभी जानते हैं। लेकिन मिश्री का उपयोग औषधि के तौर पर भी किया जाता है। चीनी के मुकाबले शरीर के लिए मिश्री काफी फायदेमंद होती है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

भगवान को भोग लगाने के दौरान मिश्री का प्रयोग किया जाता है ये तो सभी जानते हैं। लेकिन मिश्री का उपयोग औषधि के तौर पर भी किया जाता है। चीनी के मुकाबले शरीर के लिए मिश्री काफी फायदेमंद होती है। अगर धागे वाली मिश्री की बात की जाए तो इसमें भी गुणों की भरमार है।

पढ़ें :- दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की खरीद पर घमासान, सचिव का जवाब खारिज; मंत्री ने 17 अगस्त तक मांगी बिंदुवार रिपोर्ट

धागे वाली मिश्री सामान्य चीनी से कम मीठी और सेहत के लिए लाभकारी होती है। ये मिश्री गन्ने या ताड़ के रस के बनायी जाती है। इसके विशेष गुणों की वजह से ही आयुर्वेद में इसका काफी प्रयोग किया जाता है।

1. नकसीर फूटने पर

गर्मियों के दिनों में नकसीर फूटने की समस्या काफी आम होती है। खासतौर पर बच्चों में नकसीर फूटने की समस्या काफी नजर आती है। बच्चों की नकसीर फूटने पर धागे वाली मिश्री को पानी में घोलकर पिलाने से शरीर के तापमान में कमी आती है और इससे खून बंद होने में मदद मिलती है।

2. मुंह से बदबू

पढ़ें :- अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल, 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित

कई लोग मुंह से बदबू आने से परेशान रहते हैं। ऐसे में मुंह की बदबू दूर करने के लिए धागे वाली मिश्री काम आ सकती है। खाना खाने के बाद सौंफ के साथ मिश्री का सेवन करने से बदबू आना बंद हो जाती है।

3. मुंह के छाले

धागे वाली मिश्री की तारीस ठंडी होती है। मूंह में होने वाले छाले पेट में गर्मी बढ़ने की वजह से होते हैं। धागे वाली मिश्री और इलायची के दानों को पीसकर पानी के साथ लेने से छालों में आराम मिलता है।

4. बवासीर

पेट में लंबे वक्त तक कब्ज की शिकायत रहने पर बवासीर हो जाती है. ये काफी दर्दनाक बीमारी होती है। बवासीर में मल त्याग के दौरान रक्त आता है। मिश्री की तारीस ठंडी होती है और ये गुदा मार्ग के छालों को सुखाने में मददगार होती है। मिश्री को नागकेशर और मक्खन के साथ मिलाकर खाने से बवासीर से राहत मिलती है।

पढ़ें :- असम के स्वास्थ्य क्षेत्र की आधारभूत संरचना में होने वाला है बदलाव : सीएम हिमंता बिस्वा सरमा

5. आंखों की रोशनी

घर के बड़े बुजुर्ग आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए भी धागे वाली मिश्री के सेवन की सलाह देते हैं। इसे काली मिर्च, बादाम के साथ लेने से आंखों को फायदा मिलता है।

6.हाथ पैरों की जलन

गर्मी के मौसम में कई लोगों को हाथ पैर में जलन होने की परेशानी का सामना करना पड़ता है। गर्म मौसम की वजह से शरीर का तापमान बढ़ जाता है ऐसे में हाथ पैर जलन करने लगते हैं। ऐसी स्थिति में हाथ पैरों में मक्खन में मिश्री मिलाकर लगाने से जलन शांत हो जाती है और आराम मिलता है।

इंडिया वॉइस इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये जानकारी गूगल के माध्यम’ से मिली है

पढ़ें :- भीषण गर्मी से बचाव: डॉक्टरों की जरूरी सलाह
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com