1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपीः बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 26 जून तक बढ़ीं

यूपीः बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 26 जून तक बढ़ीं

यूपी में बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 26 जून तक के लिए बढ़ा दी गई हैं। पहले 15 जून तक ही अवकाश घोषित था।

By Rajni 

Updated Date

लखनऊ। यूपी में बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 26 जून तक के लिए बढ़ा दी गई हैं। पहले 15 जून तक ही अवकाश घोषित था। इस संबंध में बेसिक शिक्षा परिषद ने आदेश जारी कर दिया है।

पढ़ें :- सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से मांगा जवाब, 12 अक्टूबर को अगली सुनवाई

बता दें कि बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत आने वाले स्कूलों में 20 मई 2023 से 15 जून 2023 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया था, जिसे 26 जून 2023 तक बढ़ा दिया गया है।

इस दौरान 21 जून को पड़ने वाले योग दिवस को लेकर भी आदेश जारी कर दिए गए हैं। योग दिवस विद्यालयों में आयोजित किया जाएगा। जिसमें शिक्षक व विद्यार्थी सभी शामिल होंगे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com