मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

Assembly Elections 2022 : स्वामी प्रसाद मौर्य का योगी मंत्रिमंडल से इस्तीफा, सपा अध्यक्ष से की मुलाकात

इंडिया वॉइस

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी में स्वामी प्रसाद मौर्य का स्वागत करते हुए कहा कि सामाजिक न्याय और समता-समानता की लड़ाई लड़ने वाले लोकप्रिय नेता मौर्या और उनके साथ आने वाले बाकी सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का सपा में स्वागत है।

Swami Prasad Maurya
शेयर करें

लखनऊ, 11 जनवरी। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। मंगलवार को राजभवन पहुंचकर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को उन्होंने अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

इस्तीफा देने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि विपरीत विचारधारा के बावजूद सरकार में रहकर उन्होंने पूरी निष्ठा के साथ काम किया और प्रदेश की सेवा की है। राज्यपाल को सौंपे इस्तीफे में उन्होंने लिखा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में श्रम सेवायोजन और समन्वय मंत्री के रूप में विपरीत परिस्थितियों और विचारधारा में रहकर भी बहुत ही मनोयोग के साथ उत्तर दायित्व का निर्वहन किया है। स्वामी ने लिखा है कि दलितों, पिछड़ों, किसानों, बेरोजगारों, नौजवानों और छोटे, लघु एवं मध्यम श्रेणी के व्यापारियों की घोर उपेक्षात्मक रवैया के कारण उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे रहा हूं।

वहीं स्वामी प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से भी मुलाकात की है। उल्लेखनीय है कि लंबे समय से स्वामी प्रसाद मौर्य के समाजवादी पार्टी में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थीं।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी में स्वामी प्रसाद मौर्य का स्वागत करते हुए कहा कि सामाजिक न्याय और समता-समानता की लड़ाई लड़ने वाले लोकप्रिय नेता मौर्या और उनके साथ आने वाले बाकी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का समाजवादी पार्टी में स्वागत और अभिनंदन है।

टैग: akhilesh yadav
शेयर करें