1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. तमिलनाडु: बॉयफ्रेंड के सामने कॉलेज छात्रा से सामूहिक बलात्कार, चाकू की नोंक पर धमकाया

तमिलनाडु: बॉयफ्रेंड के सामने कॉलेज छात्रा से सामूहिक बलात्कार, चाकू की नोंक पर धमकाया

एक और रेप का शिकार हुई कॉलेज की छात्रा, गुरुवार को चेन्नई के पास कांचीपुरम-पुडुचेरी रोड पर एक सुनसान जगह पर पांच युवकों ने चाकू की नोंक पर 20 वर्षीय एक कॉलेज छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार किया।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Tamil Nadu gang-rape case: हमारे देश में आए दिन रेप के मामले सामने आते रहते है ऐसा ही एक और मामला तमिलनाडु से सामने आ रहा है जहां के कांचीपुरम जिले में बेंगलुरु-पुडुचेरी राजमार्ग के पास गुरुवार शाम पांच लोगों ने 20 वर्षीय एक कॉलेज छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार किया। पीड़िता और उसका पुरुष मित्र गुरुवार शाम करीब 7 बजे एक निजी स्कूल की संपत्ति के पास बात कर रहे थे, जब पांच लोगों के एक गिरोह ने उन्हें घेर लिया और चाकू की नोंक पर पीड़िता के दोस्त को धमकी दी। फिर बारी-बारी से पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया।

पढ़ें :- पश्चिम बंगाल में BJP vs TMC: क्या पूरा होगा जनसंघ का सपना या कायम रहेगा ममता का किला?

आरोपी ने रेप करने से रोकने पर महिला को जान से मारने और दफनाने की धमकी भी दी। मौका पाकर पीड़िता व उसका दोस्त भाग निकले और अपने परिजनों के पास पहुंच गए, जिन्होंने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी. महिला ने पुलिस को बताया था कि लाइट नहीं होने के कारण वह किसी को पहचान नहीं पा रही थी, लेकिन एक आरोपी को दूसरे विमल को बुलाते सुना।

उन्होंने कहा कि पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि छठे की तलाश की जा रही है जो लापता है।

इसके बाद विमल को विपाडू गांव में पुलिस ने पकड़ लिया और जब उसने भागने की कोशिश की तो उसे घेर लिया। विमल के माध्यम से, तमिलनाडु पुलिस ने अन्य चार का पता लगाया, जिनकी पहचान मणिकंदन, शिवकुमार, विग्नेश और थेनारासु के रूप में की गई है। छह आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है।

पढ़ें :- Noida Salary Protest: महंगाई से परेशान कर्मचारियों का विरोध तेज
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com