मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

वर्क फ्रॉम होम पर TCS सख्त, नहीं चलेगा बीमारी का बहाना, डॉक्टर बताएंगे मेडिकल कंडीशन

इंडिया वॉइस

कर्मचारियों द्वारा नियमों का पालन नहीं करने के मामले को गंभीरता से लिया जाएगा और जरूरी कार्रवाई की जा सकती है. मेल के मुताबिक कर्मचारी को छुट्टी पर भेजने सहित प्रशासनिक उपायों को लागू किया जाएगा.

शेयर करें

देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने वर्क फ्रॉम होम कल्चर को खत्म करने के मूड में है.इसी के तहत बीते दिनों कंपनी ने अपने कर्मचारियों को ई-मेल कर ऑफिस आने को कहा था. वहीं, अब वर्क फ्रॉम होम के आदी हो चुके कर्मचारियों के लिए भी कंपनी ने एक अहम ऐलान किया है.

टीसीएस अब सिर्फ उन कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम देगी जो मेडिकल सर्टिफिकेट सब्मिट करेंगे.रिपोर्ट के मुताबिक टीसीएस के पैनल में शामिल डॉक्टर इसका वेरिफिकेशन करेंगे .

डॉक्टर बताएंगे सही स्थिति: पैनल में शामिल डॉक्टर ये बताएंगे कि कर्मचारी ऑफिस आने के लिए सक्षम है या नहीं. डॉक्टर के सुझाव के बाद कंपनी वर्क फ्रॉम होम की अनुमति देगी. कंपनी इसके जरिए वर्क फ्रॉम होम के लिए बहाना करने वाले कर्मचारियों पर नकेल कसना चाहती है.

कार्रवाई की भी तैयारी

यही नहीं, टीसीएस के एचआर डिपार्टमेंट की ओर से भेजे गए इंटरनल मेल में स्पष्ट किया गया है कि वर्क फ्रॉम होम कल्चर को प्रोत्साहित नहीं किया जाएगा. नियमों का पालन नहीं करने के मामले को गंभीरता से लिया जाएगा और जरूरी कार्रवाई की जा सकती है.

शेयर करें