Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ओवैसी पर गोली चलाने वाले आरोपियों का बड़ा खुलासा, बयान में बताया क्यों चलाई गोली ?

ओवैसी पर गोली चलाने वाले आरोपियों का बड़ा खुलासा, बयान में बताया क्यों चलाई गोली ?

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Owaisi’s Convoy Attacked : कल यानी गुरुवार की शाम दो अज्ञात लोगों ने एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के गाड़ी पर अचानक फायरिंग कर दी। फायरिंग की सूचना खुद असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीटर के जरिए दी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश से चुनाव प्रचार खत्म कर जब वह वापस दिल्ली लौट रहे थे तभी दो अज्ञात लोगों ने उनकी कार पर फायरिंग कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही यूपी पुलिस हरकत में आई और गोली चलाने वाले लोगों की तलाश जारी कर दी। खोजबीन करने के बाद यूपी पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पढ़ें :- UP News: मेरठ की बेटी तेजस्वी त्यागी एक साथ लिख सकती है दोनों हाथो से अलग-अलग दो भाषा

ओवैसी के बयानबाजी से थी नाराजगी 

जानकारी के मुताबिक ओवैसी पर हमला करने वाले आरोपियों की पहचान सचिन और शुभम के रूप में हुई है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने ओवैसी पर हमला करने की वजह भी बताई है। हापुड़ के एसपी दीपक भूकर ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी असदुद्दीन ओवैसी की बयानबाजी से गुस्से में थे। गुस्से में आरोपियों ने उनकी गाड़ी पर गोली चलाने का कदम उठाया। बता दें कि यह घटना तब हुई जब ओवैसी मेरठ से प्रचार करने के बाद वापस दिल्ली लौट रहे थे।

हथियार मौके पर ही छोड़कर हो गए थे फरार 

ओवैसी के मुताबिक उनके काफिले पर हमला करने वालों की संख्या 4 से 5 थी। हमला करने के तुरंत बाद आरोपी अपना हथियार मौके पर ही छोड़ कर भाग गए। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि करीब पिस्टल से 3 से 4 राउंड फायरिंग हुई। हालांकि गनीमत रहा कि ओवैसी को कुछ नहीं हुआ। गोली लगने के कारण उनकी कार का टायर पंचर हो गया जिसके कारण ओवैसी दूसरी गाड़ी में बैठ कर वापस दिल्ली लौट गए।

पढ़ें :- UP News: 10वीं की छात्रा को अगवा कर युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, बेहोशी की हालत में छात्रा को दिल्ली के आनंद विहार बस स्टैंड के पास फेंका

निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

ओवैसी ने खुद पर हुए हमले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि मैं चुनाव आयोग से इस घटना की स्वतंत्र जांच के आदेश देने का अनुरोध करता हूं। साथ ही इस घटना की निष्पक्ष जांच कराने की जिम्मेदारी पीएम मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की है। साथ ही इस घटना के संदर्भ में मैं लोकसभा अध्यक्ष से भी मिलूंगा। इसके बाद घटना पर बयान जारी करते हुए यूपी एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने कहा कि मौके पर पहुंची पुलिस ने वीडियो फुटेज को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया है। मामले की जांच के लिए 5 टीमें बनाई गई है।

पढ़ें :- UP News: कौशांबी जिले में विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर BJP नेता के बेटों ने किया हमला, हमले में सिपाही का फटा सिर

 

Advertisement