Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Sikkim Accident: सीएम योगी ने किया ऐलान, शहीदों के परिजनों को मिलेंगे 50-50 लाख और एक सदस्य को सरकारी नौकरी

Sikkim Accident: सीएम योगी ने किया ऐलान, शहीदों के परिजनों को मिलेंगे 50-50 लाख और एक सदस्य को सरकारी नौकरी

बीते शुक्रवार को नार्थ सिक्किम में हुए सेना वाहन हादसे में 16 जवान वीरगति को प्राप्त हो गए। इस हादसे में यूपी के 4 जवान भी शहीद हो गए थे. इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीरगति प्राप्त हुए सेना के जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

सिक्किम में हुए सेना वाहन हादसे में 16 जवान वीरगति को प्राप्त हो गए। इस हादसे में उत्तर प्रदेश के 4 जवान भी शहीद हो गए थे। इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीरगति प्राप्त हुए सेना के जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

पढ़ें :- संभल में PM मोदी ने श्रीकल्कि धाम में किया भूमि पूजन और शिलान्यास, कहा- पूज्य संतों की साधना से एक और धाम की रखी जा रही है नींव  

सीएम योगी ने प्रदेश के शहीद सैनिकों के परिजनों को 50-50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की। इसके अलावा इन शहीदों के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने और शहीद सैनिकों के नाम पर उनके जनपद की एक सड़क का नामकरण करने की भी घोषणा की।

प्रदेश के शहीद सैनिकों का अन्तिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। अन्तिम संस्कार में राज्य सरकार के मंत्रीगण सम्मिलित होकर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। शुक्रवार को नार्थ सिक्किम में हुए दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में 3 JCO और 13 जवान समेत 16 सैनिक शहीद हो गए।

सेना वाहन हादसे में यूपी के मुजफ्फरनगर के लोकेश कुमार, उन्नाव के श्याम सिंह यादव, एटा के भूपेन्द्र सिंह और ललितपुर के जवान चरन सिंह ने सर्वोच्च बलिदान दिया था।

वही, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सिक्किम में एक सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के वीर जवानों की शहादत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। राष्ट्रपति ने कहा कि मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हादसे पर दुख जताया। पीएम ने कहा कि शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

पढ़ें :- प्रयागराजः PM मोदी पर टिप्पणी को लेकर BJP नेताओं में उबाल, राहुल गांधी का पुतला फूंक जताया आक्रोश

घटना पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया। उन्होंने कहा कि उत्तरी सिक्किम में एक सड़क दुर्घटना के कारण भारतीय सेना के जवानों की जान जाने का गहरा दुख है। राष्ट्र उनकी सेवा और प्रतिबद्धता के लिए हृदय से आभारी है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com