1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. राष्ट्र को समर्पितः भव्य-दिव्य नया संसद भवन देशवासियों के लिए गौरव की बातः पीएम मोदी

राष्ट्र को समर्पितः भव्य-दिव्य नया संसद भवन देशवासियों के लिए गौरव की बातः पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को नए संसद भवन का उद्घाटन करने के बाद विश्वास जताया कि यह भव्य इमारत राष्ट्र की समृद्धि और सामर्थ्य को नई गति एवं ऊर्जा प्रदान करेगा।

By Rajni 

Updated Date

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को नए संसद भवन का उद्घाटन करने के बाद विश्वास जताया कि यह भव्य इमारत राष्ट्र की समृद्धि और सामर्थ्य को नई गति एवं ऊर्जा प्रदान करेगा।

पढ़ें :- 'भारत का लक्ष्य केवल अपनी जरूरतों को पूरा करना ही नहीं, बल्कि...',भारत मंडपम में बोले PM मोदी

लोकसभा में 888 और राज्यसभा में 384 सदस्यों के बैठने की व्यवस्था

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया कि आज का दिन हम सभी देशवासियों के लिए अविस्मरणीय है। संसद का नया भवन हम सभी को गर्व और उम्मीदों से भर देने वाला है। देश को नया संसद भवन मिल चुका है। पीएम मोदी ने रविवार को विधि-विधान से इसका शुभारंभ किया। नए भवन की लोकसभा में 888 और राज्यसभा में 384 सदस्यों के बैठने की व्यवस्था है।

समारोह की शुरुआत पूजा से हुई, जो करीब एक घंटे तक चली। तमिलनाडु से आए अधीनम संत मंत्रोच्चार के साथ हवन की विधि पूरी की। पीएम मोदी पूजन हवन के बाद सेंगोल के सामने दंडवत हुए।

देश के नए संसद भवन के निर्माण के लिए देशभर से अनोखी सामग्रियों को जुटाया गया है। जैसे नागपुर से सागौन की लकड़ी, राजस्थान के सरमथुरा से सैंडस्टोन, यूपी के मिर्जापुर की कालीन, अगरतला से बांस की लकड़ी और महाराष्ट्र के औरंगाबाद और जयपुर से अशोक प्रतीक को मंगवाया गया।

पढ़ें :- चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर प्रतिबंध की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र बना रहा पॉलिसी फ्रेमवर्क

अधीनम मठ के पुजारियों ने पीएम मोदी को सौंपा सेंगोल 

अधीनम मठ के पुजारियों ने संसद के नए भवन में पीएम मोदी को सेंगोल सौंपा। जिसे नए संसद भवन में स्थापित कर दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह पर 75 रुपये का नया सिक्का भी जारी किया। सिक्के पर नए संसद भवन का चित्र होगा।

संसद की तस्वीर के ठीक नीचे वर्ष 2023 भी लिखा होगा। पारंपरिक परिधान में मोदी ने द्वार संख्या-एक से संसद भवन परिसर में प्रवेश किया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उनका स्वागत किया।

दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को नई संसद नई ऊर्जा और मजबूती देगी  जब संसद के इस नए भवन में अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंगे तो देशवासियों को नई प्रेरणा मिलेगी। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को नई संसद नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान करेगी। हमारे श्रमिकों ने अपने पसीने से इस संसद भवन को इतना भव्य बना दिया है।

पढ़ें :- सोने की कीमतों में मामूली बदलाव, चांदी करीब दो हजार रुपए हुई सस्ती
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com