मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
दिल्ली

गर्मियों में बढ़ जाती है लो ब्लड प्रेशर की समस्या

Rajni

इस वक्त भीषण गर्मी पड़ रही है। इस मौसम में कई तरह की बीमारियां फैलने का जोखिम बढ़ जाता है।

low blood pressure
शेयर करें

नई दिल्ली। इस वक्त भीषण गर्मी पड़ रही है। इस मौसम में कई तरह की बीमारियां फैलने का जोखिम बढ़ जाता है। खासतौर से डिहाइड्रेशन और ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्याएं ज्यादा देखने को मिलती हैं।

अक्सर लोगों के दिमाग में यह भी सवाल घूमता है कि ज्यादा गर्मी हार्ट अटैक का कारण बन सकती है। तमाम लोग मानते हैं कि गर्मी का हार्ट पर बुरा असर पड़ता है। क्या भीषण गर्मी से हार्ट अटैक आ सकता है?

डॉक्टर के मुताबिक अत्यधिक गर्मी की वजह से लोगों को डिहाइड्रेशन और ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ जाता है। गर्मी में खून की धमनियां फैल जाती हैं और सर्दियों की अपेक्षा ब्लड प्रेशर कम हो जाता है। जिन लोगों को लो ब्लड प्रेशर की दिक्कत है, उन्हें इस मौसम में खास खयाल रखना चाहिए। हालांकि इसका हार्ट अटैक से सीधा संबंध नहीं है।

यह कहना सही नहीं होगा कि गर्मी की वजह से हार्ट अटैक आ सकता है। गर्मी का हार्ट अटैक से कोई सीधा कनेक्शन नहीं है। कार्डियोलॉजिस्ट की मानें तो गर्मियों में लोगों को डिहाइड्रेशन से बचने के लिए प्रतिदिन 2-3 लीटर पानी पीना चाहिए। इन सभी बातों का ध्यान रखकर आप खुद को स्वस्थ रख सकते हैं। गर्मी से कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं, लेकिन हार्ट अटैक होने का खतरा नहीं होता है।

टैग: Health
शेयर करें