मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
देश

इंतजार खत्मः कर्नाटक की जनता तैयार, 10 मई को होगा मतदान

Rajni

कर्नाटक में 224 विधानसभा सीटों पर 10 मई को मतदान होगा। एक ही चरण में पूरे प्रदेश में वोटिंग होगी और 13 मई को चुनाव के नतीजे आएंगे।

symbol
शेयर करें

बेंगलुरु। कर्नाटक में 224 विधानसभा सीटों पर 10 मई को मतदान होगा। एक ही चरण में पूरे प्रदेश में वोटिंग होगी और 13 मई को चुनाव के नतीजे आएंगे। 5.21 करोड़ मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे। जिनमें 2.59 लाख महिला मतदाता और 6,976 वोटर्स 100 साल से ज्यादा उम्र के हैं।

इसके अलावा 4,699 थर्ड जेंडर, 9.17 लाख फर्स्ट टाइम वोटर, 5.55 लाख विकलांग मतदाता हैं। जबकि 36 सीटें आदिवासी व 15 सीटें दलित समुदाय के लिए आरक्षित की गईं हैं।

बुजुर्ग-बेंचमार्क मतदाताओं को घरेलू मतदान की सुविधा दी गई है। पूरे राज्य में 58,282 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 50% मतदान केंद्रों में वेबकास्टिंग की सुविधा दी गई है। जबकि 1320 मतदान केंद्रों पर महिला अधिकारियों को तैनात किया गया है।

कर्नाटक चुनाव जीतने के लिए सभी ने जोर लगाया

कर्नाटक चुनाव जीतने के लिए पीएम मोदी ने पूरी ताकत झोंक दी। उन्होंने 17 विधानसभा क्षेत्रों में धुआंधार प्रचार किया। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह ने भी प्रचार किया। जबकि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी रैलियां कीं।

शेयर करें