मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
पंजाब

पंजाबः सभी स्कूलों में किताबें पहुंचाने का काम अंतिम चरण में, विद्यालय का समय भी बदला

HO BUREAU

पंजाब के स्कूलों में इस बार अप्रैल से शुरू होने वाले नए सत्र के लिए शिक्षा विभाग ने बड़े स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। स्कूली बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए सभी स्कूलों में किताबें पहुंचाने का काम अंतिम चरण में है।

school
शेयर करें

चंडीगढ़। पंजाब के स्कूलों में इस बार अप्रैल से शुरू होने वाले नए सत्र के लिए शिक्षा विभाग ने बड़े स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। स्कूली बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए सभी स्कूलों में किताबें पहुंचाने का काम अंतिम चरण में है।

बता दें कि 28 मार्च को प्रदेश के 19 हजार स्कूलों में मेगा PTM होगी। शिक्षा विभाग के मुताबिक प्राइमरी स्कूल, मिडिल और हाई स्कूल का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा। इसके पहले प्राइमरी स्कूलों का समय सुबह आठ बजे से दोपहर 2.30 बजे तक था, जबकि मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी का समय सुबह 8.30 बजे से दोपहर 2.50 बजे तक था।

शेयर करें