Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. छात्रा ने घर में पंखे से लटककर दी जान, परिजनों में कोहराम

छात्रा ने घर में पंखे से लटककर दी जान, परिजनों में कोहराम

यूपी के मेरठ जिले के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में 12वीं की छात्रा ने घर में पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली। घटना के समय छात्रा घर पर अकेली थी। कुछ देर बाद छात्रा की मां घर पहुंची तो घटना की जानकारी हुई। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे के बाद छात्रा के परिजन और सैकड़ो लोग स्कूल पहुंच गए और जमकर हंगामा किया।

By HO BUREAU 

Updated Date

मेरठ। यूपी के मेरठ जिले के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में 12वीं की छात्रा ने घर में पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली। घटना के समय छात्रा घर पर अकेली थी। कुछ देर बाद छात्रा की मां घर पहुंची तो घटना की जानकारी हुई। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे के बाद छात्रा के परिजन और सैकड़ो लोग स्कूल पहुंच गए और जमकर हंगामा किया।

पढ़ें :- यूपी STF ने जिला पंचायत सदस्य को नोएडा से किया गिरफ्तार

अंबेडकर रोड सदनपुरी निवासी शम्मी अरोड़ा अपने परिवार के साथ रहते हैं। परिवार में पत्नी रितु अरोड़ा, बेटा कनिष्क व एक बेटी भूमि अरोड़ा है। बेटी भूमि शिवलोकपुरी स्थित एक स्कूल में 12वीं की छात्रा थी। आरोप है कि बुधवार को छात्रा स्कूल गई। जहां स्कूल प्रधानाचार्य ने छात्रा को सबके सामने डांट दिया था।

वहीं परिजनों ने मारपीट का भी आरोप लगाया। इसके बाद छात्रा घर चली गई थी। छात्रा की मां जब देर शाम घर पहुंची तो बेटी के शव को पंखे से लटका देख होश उड़ गए। परिजन छात्रा को लेकर पास के अस्पताल गए। जहां चिकित्सकों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन स्कूल पहुंचे। परिजनों ने जमकर हंगामा किया। हंगामा की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com