Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. हेल्थ
  3. शरीर में खून की कमी होने पर हो सकती हैं ये समस्याएं, हो जाएं अलर्ट

शरीर में खून की कमी होने पर हो सकती हैं ये समस्याएं, हो जाएं अलर्ट

ब्लड सर्कुलेशन या रक्त संचार (Blood Circulation) की प्रक्रिया में शरीर के हर हिस्से तक रक्त के साथ पोषक तत्व और ऑक्सीजन पहुंचते हैं। लेकिन, जब शरीर में खून की कमी हो तो यह प्रकिया भी ठीक तरीके से नहीं चल पाती।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

ब्लड सर्कुलेशन या रक्त संचार (Blood Circulation) की प्रक्रिया में शरीर के हर हिस्से तक रक्त के साथ पोषक तत्व और ऑक्सीजन पहुंचते हैं। लेकिन, जब शरीर में खून की कमी हो तो यह प्रकिया भी ठीक तरीके से नहीं चल पाती। शरीर में खून की कमी की इस स्थिति को एनिमिया कहा जाता है और यह स्वास्थ्य के लिए बहुत गम्भीर और कुछ मामलों में घातक भी साबित हो सकती है।

पढ़ें :- हरियाणाः सिरसा में कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जारी की एडवाइजरी  

शरीर में खून (Lack of blood) की कमी होना आपकी सेहत को कई तरीके से नुकसान पहुंचा सकता है। खून की कमी होना यानी आप एनीमिया (Anemia) के शिकार हैं। आपके शरीर में खून की मात्रा कितनी है, इसका पता हिमोग्लोबिन लेवल के जरिए पता चलता है। खून की कमी होने से अक्सर थकान, कमजोरी, चक्कर आने जैसी समस्याएं होती हैं।

हालांकि, ये कुछ शुरुआती और सामान्य लक्षण हैं, लेकिन लगातार आपका एनिमिक बने रहना घातक भी हो सकता है। खून की कमी (anemia or shareer me khoon ki kami ke lakshan in hindi) होने पर कई शारीरिक समस्याएं नजर आ सकती हैं। यहां पढ़ें कुछ ऐसी ही समस्याओं के बारे में जो शरीर में खून की कमी के संकेत हो सकती हैं

जब शरीर में खून कम होता है, तो ऑक्सीजन की कमी (low oxygen levels) भी होने लगती है। इससे आपको सांस लेने में समस्या आ सकता है। भारी पन महसूस हो सकता है। ऑक्सीजन कम होने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन भी कम हो सकता है, जिससे आपको कई अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं।

जब शरीर में हिमोग्लोबीन की मात्रा कम होती है, तो आपको थकान और कमजोरीमहसूस हो सकती है। किसी भी कार्य को करने में आप जल्दी थक जाते हैं। शरीरिक ताकत में कमी महसूस हो सकती है।

पढ़ें :- दिल्ली में केजरीवाल सरकार के दवा घोटाले के खिलाफ फूटा भाजपा का गुस्सा, ‘आप’ कार्यालय पर किया विशाल प्रदर्शन

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com