1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow : लखनऊ में बेखौफ हुए चोर…. एक साथ तीन घरों में चोरी कर मचाया आतंक

Lucknow : लखनऊ में बेखौफ हुए चोर…. एक साथ तीन घरों में चोरी कर मचाया आतंक

राजधानी लखनऊ में बेखौफ चोरों ने लोगो को डरा कर रख दिया हैं। बंथरा में नारायणपुर गांव में बदमाशों ने एक साथ तीन घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया हैं। लगभग ढाई घंटे के अंदर इस पूरी वारदात को अंजाम दिया गया हैं।

By up bureau 

Updated Date

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में बेखौफ चोरों ने लोगो को डरा कर रख दिया हैं। बंथरा में नारायणपुर गांव में बदमाशों ने एक साथ तीन घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया हैं। लगभग ढाई घंटे के अंदर इस पूरी वारदात को अंजाम दिया गया हैं।

पढ़ें :- 'सपा ने सदन में चर्चा नहीं होने दी, नकारात्मक रवैया...', CM योगी का हमला

दरअसल यहां के रहने वाले किसान करूणेश सिंह, सुजीत सिंह व श्याम सिंह के घर में घुसे बदमाशों ने डंडे और असलहे के दम पर घर में रखी नकदी व जेवरात बटोर ले गए। इसके बाद गांव के ही अब्दुल रज्जाक के घर बदमाश घुसे। जिसके आवाज से अब्दुल रज्जाक के बेटे की नींद खुली तो वो चोरों से ही भीड़ गया.. जिसके बाद एक चोर को दबोच लिया गया। वही बदमाशो ने बचने के लिए अवैध असलहे से फायरिंग भी की। बदमाशों का आतंक देख ग्रामीणों के कदम थम गए और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों के साथ चोरों को पकड़ने के लिए घेरेबंदी की, लेकिन बदमाश गोलियों की बौछार करते हुए भाग निकले। वही सुचना पर पहुंची पुलिस चोरो की जाँच पड़ताल में जुट गयी है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com