1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बरेली में मादक पदार्थों के तीन तस्कर गिरफ्तार,नागालैंड से बैग में छिपाकर ला रहे थे 3 किलो अफीम

बरेली में मादक पदार्थों के तीन तस्कर गिरफ्तार,नागालैंड से बैग में छिपाकर ला रहे थे 3 किलो अफीम

उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) और जिले की नवाबगंज पुलिस ने सोमवार को तीन मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से तीन किलोग्राम अफीम बरामद की है.

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) और जिले की नवाबगंज पुलिस ने सोमवार को तीन मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से तीन किलोग्राम अफीम बरामद की है.पकड़ी गई अफीफ की कीमत लाखों रुपये में है. एसटीएफ को पूछताछ में पता चला कि पकड़े गये तीनों आरोपी बरेली और बदायूं के रहने वाले है. यह गिरोह नागालैंड और दूसरे प्रदेशों से अफीम और दूसरे मादक पदार्थ की तस्करी करता है. बैग में कपड़ों में यह गिरोह इसे छिपाकर लाता है. ट्रेन में यह जनरल बोगी में सवार होते हैं, जहां रात में कपड़ों की गठरी में इसे छिपा देते थे. जिससे किसी को संदेह भी न हो.

पढ़ें :- धर्मेंद्र कश्यप सपा में शामिल, अखिलेश यादव बोले- चुनाव की तारीख घोषित होते ही हार जाएगी भाजपा

एसटीएफ ने दर्ज कराया तीनों पर मुकदमा

एसटीएफ बरेली की तरफ से नवाबगंज थाने में तीनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. पकड़े गये आरोपी रामलाल निवासी मजरा करतौली थाना थाना बिनावर जिला बदायूं का है.वंही दूसरा आरोपी जोधा सिंह निवासी सिठौरा मढ़ीनाथ थाना सुभाषनगर जिला बरेली से है. जबकि तीसरा आरोपी जतन कश्यप निवासी करतौली थाना बिनावर जिला बदायूं का है. तीनों के पास से 3 किग्रा अफीम बरामद की गई है. एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि इस गिरोह में अन्य लोग भी शामिल बताए गये हैं.जहां जहां यह सप्लाई होनी थी उन लोगों की भी पुलिस तलाश कर रही है. ऑन डिमांड इसे मंगाया गया था.

उन्होंने बताया कि इस मामले में एसटीएफ ने नवाबगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है और मामले में विस्तृत जांच की जा रही है.

पढ़ें :- 'Cyclone Arnab' को लेकर UP में अलर्ट, 28 से 31 अक्टूबर तक बारिश और तेज हवाओं का पूर्वानुमान
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com