1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. दिल्ली-यूपी में अगले 5 दिन तक आंधी-बारिश, जानें अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-यूपी में अगले 5 दिन तक आंधी-बारिश, जानें अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली और आसपास के इलाकों में शनिवार सुबह तेज हवा के साथ भारी बारिश हुई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि दिल्ली में अगले 3-4 दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

By Rajni 

Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली और आसपास के इलाकों में शनिवार सुबह तेज हवा के साथ भारी बारिश हुई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि दिल्ली में अगले 3-4 दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। इस दौरान आंधी चल सकती है।

पढ़ें :- 'कार्बन उत्सर्जन की जिम्मेदारी विकासशील देशों पर डालना उचित नहीं...', NGT सम्मेलन में बोले PM मोदी

मौसम विभाग ने बताया कि अरब सागर से आई नमी के कारण उत्तर पश्चिम भारत में शनिवार और रविवार ऐसा ही मौसम रहेगा और उत्तर पश्चिम भारत में 5 दिनों तक तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना है।

IMD ने इसके मद्देनजर हरियाणा, उत्तर-पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की वैज्ञानिक डॉ. सोमा सेन रॉय ने बताया कि अरब सागर से आई नमी के कारण उत्तर-पश्चिम भारत में आज और कल ऐसा ही मौसम रहेगा। कल से इसका असर मुख्य रूप से यूपी में रहेगा और अगले दिन से इसमें कमी आएगी।

हरियाणा, उत्तर-पूर्व राजस्थान, यूपी के लिए ऑरेंज अलर्ट

वहीं उत्तर-पश्चिमी भारत में 5 दिनों तक आंधी चलेगी। इसके अलावा अगले 3-4 दिनों तक दिल्ली में गरज के साथ छींटे पड़ेंगे। इसके साथ ही हरियाणा, उत्तर-पूर्व राजस्थान, यूपी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, लेकिन कल उत्तर-पूर्वी यूपी में भारी बारिश और अन्य इलाकों में आंधी की संभावना है।

पढ़ें :- पाकिस्तानी नौसैनिक जहाज का व्यवहार अस्वीकार्य और गैर-पेशेवर : विदेश मंत्रालय

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com