1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. जेल में बंद आप मंत्री को VIP ट्रीटमेंट देने के आरोप में तिहाड़ के अधिकारी निलंबित

जेल में बंद आप मंत्री को VIP ट्रीटमेंट देने के आरोप में तिहाड़ के अधिकारी निलंबित

Money Laundering case में जेल में बंद AAP के मंत्री सत्येंद्र जैन को VIP ट्रीटमेंट देने के आरोप में तिहाड़ जेल अधीक्षक अजीत कुमार निलंबित

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Satyendra Jain Case: धनशोधन के एक मामले में जेल में बंद दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन को वीआईपी ट्रीटमेंट देने को लेकर तिहाड़ जेल (Tihar Jail) नंबर-7 के जेल अधीक्षक अजीत कुमार, दानिक्स को निलंबित किया गया है. दिल्ली सरकार के कारागार विभाग ने कहा कि प्रथम दृष्टया ये पाया गया है कि उन्होंने ऐसी अनियमितताएं की हैं जिनकी जांच की आवश्यकता है. सूत्रों के मुताबिक, कैदी सत्येंद्र जैन को अनुचित और अवैध लाभ प्रदान करना पाया गया है.

पढ़ें :- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए विंटर एक्शन प्लान तैयार, 1 नवंबर से 28 फरवरी तक बरतनी होंगी ये सावधानियां

बता दें कि, बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा ने पिछले हफ्ते दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन को वीआईपी ट्रीटमेंट मिलने का आरोप लगाते हुए उन्हें तिहाड़ जेल से स्थानांतरित करने की मांग की थी. सत्येंद्र जैन मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों में मई में गिरफ्तारी के बाद से जेल में हैं.

बीजेपी नेता वर्मा ने कहा था कि एक समय था जब तिहाड़ जेल का नाम सुनकर आरोपी डर जाते थे, लेकिन आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सरकार के मंत्री भी जेल से नहीं डरते. उल्टे केजरीवाल के मंत्री सत्येंद्र जैन वहां मसाज करवा रहे हैं. बीजेपी नेता की टिप्पणी प्रवर्तन निदेशालय की ओर से सत्येंद्र जैन के खिलाफ कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले से संबंधित जमानत की सुनवाई में दलीलें खत्म करने के बाद आई थी. ईडी ने दिल्ली की एक अदालत को बताया था कि उन्होंने (सत्येंद्र जैन) जेल में अपनी शक्ति का दुरुपयोग किया. उन्हें ताजे कटे हुए फल और मालिश प्रदान की गई है.

ईडी ने भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के जरिए 2017 में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर जैन को इस साल मई में गिरफ्तार किया था. जैन पर कथित रूप से उनसे जुड़ी चार कंपनियों के माध्यम से धन शोधन करने का आरोप लगाया गया है.

जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर ने भी हाल ही में सत्येंद्र जैन (Satyendra Jain) पर गंभीर आरोप लगाए थे. सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली (Delhi) के उपराज्यपाल वीके सक्सेना को पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि जैन ने जेल में उसकी सुरक्षा के बदले 2019 में उससे 10 करोड़ रुपये की उगाही की थी.

पढ़ें :- दिल्ली में लगातार प्रदर्शनों से व्यापारियों को 3,000 करोड़ रुपए का नुकसान, सप्लाई चेन भी टूटी : CTI

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com