टिकटॉक के जरिये फेमल हुईं 21 साल की मेघा ठाकुर का निधन हो गया। यह जानकारी उसके माता-पिता ने दी।
Updated Date
टिकटॉक के जरिये फेमल हुईं 21 साल की मेघा ठाकुर का निधन हो गया। यह जानकारी उसके माता-पिता ने दी। ठाकुर के माता-पिता ने उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर एक बयान पोस्ट कर बताया कि 24 नवंबर को अचानक से ठाकुर का निधन हो गया। वह भारतीय मूल की कनाडा की नागरिक थी।
View this post on Instagram
पढ़ें :- संसद में Akhilesh Yadav का हमला: बेरोजगारी, किसान और अर्थव्यवस्था पर सरकार से तीखे सवाल
बयान में कहा गया है, “हम भारी मन से यह बता रहे हैं कि हमारी दयालु, देखभाल करने वाली और सुंदर बेटी, मेघा ठाकुर का 24 नवंबर, 2022 को सुबह अचनाक निधन हो गया।” ठाकुर के टिकटॉक पर नौ लाख और इंस्टाग्राम पर एक लाख से ज्यादा फैंस थे। मेघा ठाकुर का अंतिम संस्कार 29 नवंबर को किया गया।
मेघा ठाकुर इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव रहती थीं। इंस्टाग्राम पर उनके 101,000 फॉलोअर्स है। 18 नवंबर को उन्होंने अपना आखिरी वीडियो पोस्ट किया था। कैप्शन में उन्होंने लिखा था, ‘आप अपने भाग्य के प्रभारी हैं। इसे याद रखें