लखनऊ। UP STF ने रविवार को एसटीएफ अधिकारी बनकर ठगी करने वाले दो को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों गाड़ी पर एसटीएफ लिखकर लोगों को असलहा दिखाकर ठगी का काम करते थे।
गिरफ्तार शिवम शर्मा और हिमांशु शर्मा स्कॉर्पियो पर एसटीएफ लिखकर लोगों को धमकाते थे और कार्रवाई का भय दिखाकर वसूली करते थे। आरोपियों के पास से एसटीएफ ने 315 बोर का असलहा, नकली पिस्टल, गाड़ी और मोबाइल फोन बरामद किया है।