गाजियाबाद के थाना लोनी पुलिस ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने करीब तीस किलो गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की कीमत करीब 15 लाख रुपए है।
Updated Date
गाजियाबाद। गाजियाबाद के थाना लोनी पुलिस ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने करीब तीस किलो गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की कीमत करीब 15 लाख रुपए है।
आरोपी उड़ीसा के मुन्नीगुड़ा इलाके से कार में गांजा लेकर आते हैं जिन्हें थाना लोनी पुलिस ने चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया है। एसीपी लोनी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि थाना लोनी पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कार से करीब 30 किलो गांजा बरामद किया है।
पुलिस ने कार सवार आबिद और नौशाद को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पुछताछ में बताया कि यह लोग उड़ीसा के मुन्नीगुडा इलाके से कार में गांजा लेकर आते हैं और उसे दिल्ली के जाफराबाद इलाके में बाबू नाम के एक व्यक्ति को बेच देते हैं।
आरोपियों ने कार में सीट के पीछे एक बाक्स बना रखा था जिसमें गांजा छुपाकर लेकर आते थे। पिछले काफी समय से दोनों आरोपी उड़ीसा से गांजा लाकर दिल्ली में सप्लाई कर रहे थे लेकिन उड़ीसा से सैकड़ों किलोमीटर की यात्रा करने के दौरान कभी पुलिस को इसकी भनक नहीं लगी। हालांकि पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके साथियों की तलाश शुरू कर दी है।