मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम का भतीजा मुंबई से गिरफ्तार, लाया जा रहा आजमगढ़

Rajni

एसओजी टीम ने अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम के भतीजे मोहम्मद आरिफ को मुंबई के बांद्रा से गिरफ्तार कर लिया है।

arrest
शेयर करें

आजमगढ़। एसओजी टीम ने अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम के भतीजे मोहम्मद आरिफ को मुंबई के बांद्रा से गिरफ्तार कर लिया है। एसपी अनुराग आर्य का कहना है कि माफिया अबू सलेम का भतीजा मोहम्मद आरिफ पर रंगदारी मांगने, फर्जी कागजातों से जमीन कब्जाने का आरोप है।

इस मामले में तीन आरोपियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज हुआ था। मामले के आरोपी सलमान, हेना और आरिफ को गिरफ्तार कर लिया गया है। मोहम्मद आरिफ पुत्र अब्दुल हाकिम माफिया अबू सलेम का भतीजा है और अब्दुल हाकिम अबु सलेम का बड़ा भाई है।

एसओजी टीम अबू सलेम के भतीजे को लेकर मुम्बई से आजमगढ़ के लिए रवाना हो चुकी है। शहर के चकला पहाड़पुर निवासिनी शबाना परवीन ने गुरुवार को शहर कोतवाली में तहरीर दी थी कि उसके पति स्व. आदिल शेख इस्टर्न  डिस्ट्रीब्यूटर के मालिक थे। उनके निधन के बाद से वह ही उनका सारा कारोबार व परिवार देख रही है। पति ने निधन के पूर्व अपने भाई जैद अहमद, मां शाहिदा खातून व पिता स्व. नसीम अहमद के नाम से कई जगहों पर प्रापर्टी खरीदा था। जिस पर अब मेरी ननद हेमा व उसने पति सलमान की नजर है।

मेरी ननद व उसके पति किसी भी तरह उसकी व उसके परिवार की संपत्ति पर कब्जा की कवायद में जुटे है। अब वे अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम के भतीजे मो. आरिफ पुत्र अब्दुल हाकिम निवासी पठानटोला थाना सरायमीर के माध्यम से मेरी व परिवार की संपत्ति पर नजर रखे हैं।

आरिफ द्वारा रंगदारी मांगी जा रही है तो फर्जी कागजातों के आधार पर उसकी व परिवार की संपत्ति पर कब्जे का प्रयास किया जा रहा है। शबाना की तहरीर पर शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

शेयर करें