मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

फैसलाः केंद्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्र ‘टेनी’ बरी

Rajni

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने लखीमपुरखीरी के सांसद व केंद्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्र 'टेनी' को हत्या के एक मामले में शुक्रवार को बरी कर दिया। मामला 23 साल पहले का है।

ajay mishra teni
शेयर करें

लखनऊ। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने लखीमपुरखीरी के सांसद व केंद्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्र ‘टेनी’ को हत्या के एक मामले में शुक्रवार को बरी कर दिया। मामला 23 साल पहले का है।

प्रभात गुप्ता की हत्या का लगा था आरोप

बताया जाता है कि करीब 23 साल पहले लखनऊ में छात्र नेता प्रभात गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। प्रभात गुप्ता के पिता ने ‘टेनी’ पर हत्या का आरोप लगाया था। 2000 में तिकुनिया क्षेत्र के अंतर्गत प्रभात गुप्ता की हत्या कर दी गई थी। हत्या के मुख्य आरोपी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी को बनाया गया था।

वहीं लखीमपुर की जिला अदालत ने अजय मिश्र टेनी को बाइज्जत बरी कर दिया था। जिसको लेकर प्रभात गुप्ता के भाई राजीव गुप्ता ने हाईकोर्ट की शरण ली थी। हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान केस के गवाहों और सबूतों के आधार पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा ट्रेनी को बाइज्जत बरी करने का आदेश दिया।

शेयर करें