1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Varanasi : केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल दो दिवसीय दौरे पर आज आएंगे काशी, टेक्सटाइल कॉन्क्लेव का करेंगे शुभारंभ

Varanasi : केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल दो दिवसीय दौरे पर आज आएंगे काशी, टेक्सटाइल कॉन्क्लेव का करेंगे शुभारंभ

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल आज से दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आएगें,टेक्सटाइल कॉन्क्लेव का करेंगे शुभारंभ; काशी-तमिल संगमम् में शामिल होंगे

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

केंद्रीय वाणिज्य, उद्योग और कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल आज दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आएंगे. वे काशी तमिल संगमम के आयोजन में हिस्सा लेने के लिए वाराणसी आएंगे. बुधवार को करीब चार बजे वाराणसी पहुंचेंगे और एयरपोर्ट से सीधे नमो घाट जाएंगे. इसके अलावा बड़ा लालपुर स्थित दीनदयाल हस्तकला संकुल में दो दिवसीय टेक्सटाइल कॉन्क्लेव में शामिल होंगे. कल वह वापस दिल्ली लौट जाएंगे.

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: हृदय और BP पर असर, रहें सतर्क

सबसे पहले जाएंगे विश्वनाथ धाम

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल आज शाम 4 बजे वाराणसी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेंगे. एयरपोर्ट से वह नमो घाट (खिड़किया घाट) जाएंगे.वहां से वह क्रूज से श्री काशी विश्वनाथ धाम जाएंगे. दर्शन-पूजन के बाद वह क्रूज से ही रविदास घाट जाएंगे. रविदास घाट से वह सड़क मार्ग से BHU जाएंगे और काशी-तमिल संगमम् के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे.

बृहस्पतिवार की सुबह हस्तकला संकुल में आयोजित दो दिवसीय टेक्सटाइल कांक्लेव में शामिल होंगे और यहां तमिलनाडु व काशी के कपड़ा उद्यमियों-व्यापारियों से टेक्सटाइल विषय पर संवाद करेंगे. दूसरे सत्र में विजन-2047 विषय पर आयोजित सेमिनार में उद्यमियों से चर्चा करेंगे. इसके बाद कपड़ा उद्योग से जुड़े उद्यमियों के साथ अलग-अलग बैठक करेंगे.टेक्सटाइल कॉन्क्लेव का मुख्य उद्देश्य तमिलनाडु और काशी के बीच कपड़ा उद्योग की संभावना को बढ़ाना है.

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: गर्मी बढ़ाएगा चंद्रमा प्रभाव
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com