मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
यात्रा

UP News: आगरा-लखनऊ एक्‍सप्रेसवे पर बस और DCM में जोरदार टक्‍कर, हादसे में 4 यात्रियों की मौत

इंडिया वॉइस

Accident on Agra Lucknow Expressway: आगरा-लखनऊ एक्‍सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसे कि खबर सामने आई है,उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्‍सप्रेसवे पर स्लीपर बस ने DCM में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी,जिससे बस में सवार 4 लोगो कि दर्दनाक मौत हो गई है,और 10 से अधिक यात्री घायल हो गए है,घायलो को इलाज के लिए लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर और जिला अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है,जहां उनका इलाज चल रहा है,मारे गए 4 लोगों में 3 महिलाएं और एक पुरुष हैं.

शेयर करें

Unnao News: आगरा-लखनऊ एक्‍सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसे कि खबर सामने आई है,उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्‍सप्रेसवे पर स्लीपर बस ने DCM में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी,जिससे बस में सवार 4 लोगो कि दर्दनाक मौत हो गई है,और 10 से अधिक यात्री घायल हो गए है,घायलो को इलाज के लिए लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर और जिला अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है,जहां उनका इलाज चल रहा है,मारे गए 4 लोगों में 3 महिलाएं और एक पुरुष हैं.

यह हादसा आगरा-लखनऊ एक्‍सप्रेसवे पर गुजरात के राजकोट से आ रही एक स्‍लीपर बस के डीसीएम में जोरदार टक्‍कर मारने से हुई है,आशंका जताई जा रही है कि बस ड्राइवर को झपकी आ गई थी और वह आगे वाहन को नहीं देख पाए. इस वजह से बस ने सीधे डीसीएम में टक्‍कर मार दी. सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्‍जे में लेकर उसे पोस्‍टमॉर्टम के लिए भेज दिया.

स्‍थानीय पुलिस इस मामले में प्रारंभिक कार्रवाई करते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी है. बता दें कि इस वक्‍त उत्‍तर प्रदेश के कई हिस्‍सों में कड़ाके की ठंडके साथ घना से बहुत घना कोहरा पड़ रहा है. घने कोहरे की वजह से भी हादसे होने की खबरें सामने आ रही हैं.

शेयर करें