1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक ने बाइक सवार पति-पत्नी और 2 बेटियों को कुचला

UP में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक ने बाइक सवार पति-पत्नी और 2 बेटियों को कुचला

इस दुर्घटना में दंपति और उनकी दोनों बेटियों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद चालक ने ट्रक छोड़कर भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया. पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है.

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में रविवार को भीषण सड़क हादसा हुआ. तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल पर सवार एक दंपति और उनकी दो बेटियों की मौत हो गई. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना बरखेड़ा क्षेत्र में पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर हुई है.

पढ़ें :- पश्चिम बंगाल में BJP vs TMC: क्या पूरा होगा जनसंघ का सपना या कायम रहेगा ममता का किला?

अपर पुलिस अधीक्षक पवित्र मोहन त्रिपाठी ने सोमवार को बताया कि बरखेड़ा थाना क्षेत्र के परेवा अनूप गांव का रहने वाला प्रीतम राम (28) अपनी पत्नी ईश्वरी देवी (25) और बेटियों नंदिनी (5) तथा रुबी (2) के साथ रविवार को जहानाबाद थाना क्षेत्र के सुस्वार गांव से मोटरसाइकिल पर अपने घर जा रहा था. रास्ते में बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार सभी लोग सड़क पर गिर गये और ट्रक ने उन्हें कुचल दिया.

हादसे के बाद ट्रक चालक गिरफ्तार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस दुर्घटना में दंपति और उनकी दोनों बेटियों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद चालक ने ट्रक छोड़कर भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया. उससे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है. वहीं, हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को सूचना भेज दी गई है. शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, इसके बाद उन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा. पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और उसके मालिक को भी इसकी सूचना भेजने की कवायद की जा रही है.

पढ़ें :- फतेहपुर ‘चाय वाला’ विवाद क्या है? अखिलेश यादव बयान पूरा मामला समझें
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com