1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी BJP प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी गाजियाबाद में करेंगे संगठन की बैठक

यूपी BJP प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी गाजियाबाद में करेंगे संगठन की बैठक

यूपी BJP प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी आज गाजियाबाद में करेंगे संगठन की बैठक 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर बनाएगें रणनीति

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश से अपने संगठनात्मक दौरों की शुरुआत कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह एक सितंबर को गाजियाबाद के प्रवास पर रहेंगे.
भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश से अपने संगठनात्मक दौरों की शुरुआत कर दी है. भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह एक सितंबर को गाजियाबाद के प्रवास पर रहेंगे. वे वहां दोपहर 01.45 बजे से वैशाली, गाजियाबाद स्थित होटल में संगठनात्मक बैठक को संबोधित करेंगे. प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह भी गाजियाबाद में भाजपा के अभियानों की समीक्षा बैठक करेंगे.

पढ़ें :- वृन्दावन में BJP विधायक और DSP में तीखी बहस, वर्दी उतरवाने की धमकी का वीडियो वायरल

बैठक में और उसके बाद ये रणनीति बनाई जाएगी की आगे 2024 लोकसभा चुनाव को साधने के लिए क्या अभियान चलाए जाने हैं? गाजियाबाद में समीक्षा बैठक से पहले चौधरी भूपेंद्र सिंह और धर्मपाल सिंह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे. पश्चिम में रालोद-सपा गठबंधन के चक्रव्यूह को तोड़ने के लिए भाजपा ने किसानों को साधने के लिए चौधरी भूपेंद्र सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है.वे पश्चिम के क्षेत्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं, ऐसे में उनको हर जिले की विधानसभा और लोकसभा सीटों का गणित भी मालूम है. इस लिहाज से पश्चिम में पहली समीक्षा बैठक बेहद अहम मानी जा रही है.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com