1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आगरा के सात केंद्रों पर गड़बड़ी की आशंका, प्रशासन रखेगा पैनी नज़र

आगरा के सात केंद्रों पर गड़बड़ी की आशंका, प्रशासन रखेगा पैनी नज़र

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं चल रही है, ऐसे में आगरा के सात परीक्षा केंद्रों पर नकल की आशंका के चलते जिला प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा रखी है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

आगरा, 02 अप्रैल। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट अंग्रेजी का पेपर लीक होने के बाद माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आगरा के सात केंद्रों की सूची जिला प्रशासन व पुलिस को सौंपी गयी है। इन सात केंद्रों पर गड़बड़ी की आशंका के चलते ऐसा किया गया है। इन सभी सात केंद्रों पर प्रशासन द्वारा ख़ास नज़र रखी जायेगी।

पढ़ें :- पश्चिम बंगाल में BJP vs TMC: क्या पूरा होगा जनसंघ का सपना या कायम रहेगा ममता का किला?

पिछले दिनों यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट अंग्रेजी का पेपर लीक होने के बाद राज्य के 24 जिलों में अंग्रेजी का पेपर कैंसिल कर दिया गया था। इन 24 जिलों की सूची में आगरा भी शामिल है। पेपर लीक होने के बाद से माध्यमिक शिक्षा विभाग पर काफी उँगलियाँ उठाई जा रही हैं। जिसके चलते माध्यमिक शिक्षा विभाग ने अपनी कार्यशैली में परिवर्तन लाने पर काम करना शुरू कर दिया है। पेपर लीक के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा गड़बड़ी की आशंका के चलते आगरा के सात केंद्रों की सूची जिला प्रशासन व पुलिस को सौंपी गयी है। आगरा के इन सातों केंद्रों पर अब प्रशासन की तरफ से पैनी नज़र रखी जायेगी। परीक्षा प्रोटोकॉल का पालन न करने वाले केंद्रों पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जायेगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com