मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

UP हरियाणा भूमि विवाद को लेकर यूपी के किसानों ने डीएम कार्यालय के बाहर दिया धरना, कार्रवाई की करी मांग

up bureau

यूपी के अलीगढ़ के थाना टप्पल क्षेत्र के यूपी हरियाणा का भूमि विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है।

UP हरियाणा भूमि विवाद को लेकर यूपी के किसानों ने डीएम कार्यालय के बाहर दिया धरना, कार्रवाई की करी मांग
शेयर करें

अलीगढ़। यूपी के अलीगढ़ के थाना टप्पल क्षेत्र के यूपी हरियाणा का भूमि विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। यूपी हरियाणा भूमि विवाद को लेकर मंगलवार सुबह 11:00 यूपी के दर्जनों किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे और डीएम कार्यालय के बाहर धरना कर दिया।

आरोप है कि अधिकारियों का आना-जाना लगा रहता है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। किसानों ने अधिकारियों पर भी पैसे से सांठ गांठ करने का आरोप लगाया है। आपको बता दें कि करीब 1000 एकड़ भूमि का विवाद यूपी हरियाणा किसानों में कई वर्षों से चला आ रहा है। इसी को लेकर यूपी के किसानों ने डीएम कार्यालय के बाहर धरना किया है।

शेयर करें