1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP MLC Election Results 2023: एमएलसी चुनाव में सपा को बड़ा झटका,4 सीटों पर बीजेपी की जीत, एक पर निर्दलीय को बढ़त

UP MLC Election Results 2023: एमएलसी चुनाव में सपा को बड़ा झटका,4 सीटों पर बीजेपी की जीत, एक पर निर्दलीय को बढ़त

यूपी में विधान परिषद चुनाव के रिजल्ट गुरुवार को घोषित किए जाएंगे. सुबह करीब आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है. 30 जनवरी को वोटिंग हुई थी.

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

UP MLC Election Results 2023: उत्तर प्रदेश में विधान परिषद खंड स्नातक की तीन और शिक्षक कोटे की दो सीटों पर 30 जनवरी को हुए मतदान के बाद गुरुवार से जारी काउंटिंग अब अपने अंतिम चरण में है. अब तक आए रुझान और परिणाम में बीजेपी चार सीट जीत चुकी है, जबकि एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी ने बढ़त बनाई है. बीजेपी ने बरेली-मुरादाबाद सीट पर हैट्रिक लगाते हुए तीसरी बार कब्ज़ा जमाया. बीजेपी के जयपाल सिंह व्यस्त निर्वाचित घोषित किए गए हैं.

पढ़ें :- 2035 तक उत्तराखंड को 'विकसित राज्य' बनाकर रहेंगे : सीएम पुष्कर सिंह धामी

कानपुर, बरेली औऱ गोरखपुर सीट पर बीजेपी की जीत

उन्नाव-कानपुर स्नातक एमएलसी सीट से बीजेपी के अरुण पाठक को जीत मिली है. वहीं झांसी-इलाहाबाद शिक्षक एमएलसी सीट पर बीजेपी प्रत्याशी बाबूलाल तिवारी को निर्वाचित घोषित किया गया है. गोरखपुर- फैजाबाद स्नातक एमएलसी सीट पर बीजेपी प्रत्याशी देवेंद्र सिंह विजयी घोषित किए गए हैं. कानपुर शिक्षक खंड एमएलसी चुनाव में निर्दलीय राज बहादुर सिंह चंदेल अपने निकटतम प्रतिद्वंदियों से आगे चल रहे हैं.

एमएलसी चुनाव में जीत पर केशव प्रसाद मौर्य ने दी बधाई

एमएलसी चुनाव में जीत पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर बधाई दी. उन्होंने लिखा, “शिक्षक और स्नातक MLC चुनाव 2023 में भाजपा प्रत्याशियों को जीत की हार्दिक बधाई,बुद्धिजीवी वर्ग ने 2024 का संदेश दिया. मतदाताओं के प्रति आभार, कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई. हिंदूओं और रामचरितमानस विरोधी, अहंकारी और गुंडागर्दी करने वाली सपा का सफ़ाया. समाप्त वादी पार्टी बनेगी सपा.”

पढ़ें :- संकट के समय दिखा भारत की डिप्लोमेसी का जलवा, 40 से ज्यादा देशों से आया ईंधन : पीएम मोदी

12 फ़रवरी को खत्म हो रहा पांच सदस्यों का कार्यकाल

बता दें कि यूपी विधानपरिषद में स्नातक और शिक्षक कोटे से चयनित पांच सदस्यों का कार्यकाल 12 फरवरी को खत्म हो रहा है. जिसके लिए 30 जनवरी को मतदान हुए थे. 100 सदस्यीय विधानपरिषद में मौजूदा समय में बीजेपी के 81 सदस्य हैं, जबकि सपा के 9 सदस्य हैं. विधान परिषद में विपक्ष की कुर्सी बचाने के लिए सपा को एक साइट की जरूरत है.

पढ़ें :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्रियों ने स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com