मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

UP Weather Update: 14 जून से पहले यूपी में लू का येलो अलर्ट जारी, इसके बाद इन इलाकों में होगी झमाझम बारिश

up bureau

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का सितम जारी है। इसी बीच मौसम विभाग ने लखनऊ समेत कई जिलों के लिए लू का अलर्ट जारी किया है। यूपी के कई जिलों जैसे- मेरठ, बागपत, गाजियाबाद

UP Weather Update: 14 जून से पहले यूपी में लू का येलो अलर्ट जारी, इसके बाद इन इलाकों में होगी झमाझम बारिश
UP Weather Update: 14 जून से पहले यूपी में लू का येलो अलर्ट जारी, इसके बाद इन इलाकों में होगी झमाझम बारिश
शेयर करें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का सितम जारी है। इसी बीच मौसम विभाग ने लखनऊ समेत कई जिलों के लिए लू का अलर्ट जारी किया है। यूपी के कई जिलों जैसे- मेरठ, बागपत, गाजियाबाद समेत कई जिलों में लोगों से सावधान रहने की सलाह दी गई है। इसके इसके अतिरिक्त गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, गाजियाबाद,बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, गोंडा, बाराबंकी, बस्ती, बांदा, फतेहपुर, चित्रकूट और प्रयागराज में भी लू चलने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, 12 और 13 जून को पूरे यूपी में मौसम शुष्क रहेगा। इसके साथ ही 25 से 35 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग के अनुसार 14 जून, 15, जून 16 जून और 17 जून पूर्वांचल के कई इलाकों में बारिश हो सकती है।

इन राज्यों में लू का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मैनपुरी, इटावा, औरेया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में लू का येलो अलर्ट जारी किया है।

शेयर करें