मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘वोट से सत्ता परिवर्तन करे कांग्रेस’, राजनाथ सिंह ने लोकतंत्र को लेकर दी नसीहत ‘दो लड़कों की जोड़ी चुनाव से पहले ही फेल’, सपा-कांग्रेस गठबंधन पर योगी का तंज सौरव दास पर विदेश मंत्रालय का एक्शन, पासपोर्ट को लेकर 7 दिन में मांगा जवाब UP Election 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन में बढ़ी तकरार, उम्मीदवारों की सूची पर घमासान सौरव दास को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, विदेश जाने से रोकने के मामले में तत्काल सुनवाई से इनकार गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कानून पर पंजाब सरकार और अकाल तख्त के बीच बढ़ा विवाद आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल गांधी को राहत, अब हाईकोर्ट में सुना जाएगा उनका पक्ष उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IPS और 18 PPS इधर से उधर
उत्तर प्रदेश

UP : निर्ममता की हद पार : ढाई वर्षीय बच्ची की चाकू से गोद गोद कर हत्या, शमशान के पास मिली लाश

up bureau

भावनपुर स्तिथ दतावली गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बारात में शामिल होने आयी एक ढाई वर्षीय बच्ची का शव शमशान में निर्वस्त्र पड़ा मिला।

UP : निर्ममता की हद पार : ढाई वर्षीय बच्ची की चाकू से गोद गोद कर हत्या, शमशान के पास मिली लाश
शेयर करें

गाजियाबाद। भावनपुर स्तिथ दतावली गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बारात में शामिल होने आयी एक ढाई वर्षीय बच्ची का शव शमशान में निर्वस्त्र पड़ा मिला। बच्ची के शरीर पर चाकुओ के कई निशान भी दिखाई दिए जिसके बाद लोगो ने पुलिस को इसकी सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर फोरेंसिक जाँच के लिए भेज दिया।

मामा की शादी में पिता संग शामिल होने आयी थी बच्ची

गाजियाबाद के साहनी चुंगी निवासी अनिल अपने परिवार संग साले की शादी में शामिल होने लोहियानगर के फतेउल्लाहपुर आये थे जहाँ से साले चमन की बारात सोमवार को भावनपुर थाने के दतावली गांव निवासी शिवकुमार के घर जानी थी बारात में अनिल की ढाई साल की बच्ची भी उसके साथ गयी हुई थी। अनिल वहाँ किसी काम में व्यस्त हो गए जिस पर बच्ची अकेले इधर उधर घूमने लगी कुछ देर बाद जब अनिल ने बच्ची की तलाश की तो वह वहाँ नहीं मिली जिसपर शादी समारोह में हड़कंप मच गया सभी ने बच्ची की तलाश करनी चालू कर दी लेकिन वह वहाँ कही नहीं मिली।

शमशान में निर्वस्त्र पड़ा मिला बच्ची का शव

ग्रामीणों ने बच्ची के न मिलने पर पूरे गांव में उसकी तलाश चालू कर दी तभी गांव के शमशान में ही एक बच्ची का निर्वस्त्र शव पड़ा मिला जिस पर ग्रामीणों ने बारातियों को इसकी सूचना दी मौके पर पहुंचे अनिल अपनी बच्ची को देखते ही बिलख पड़े तब तक ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिस पर वहाँ पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर फोरेंसिक जाँच के लिए भेज दिया।

शेयर करें