मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

आगराः मरीज की मौत के बाद अस्पताल में जमकर हंगामा, कर्मचारी भागे

Rakesh

यूपी के आगरा जिले में हॉस्पिटल में महिला मरीज की मौत के बाद बुधवार रात परिजनों ने जमकर हंगामा किया। हंगामा बढ़ता देख सारे कर्मचारी हॉस्पिटल छोड़कर भाग गए।

agra-hospital
शेयर करें

आगरा। यूपी के आगरा जिले में हॉस्पिटल में महिला मरीज की मौत के बाद बुधवार रात परिजनों ने जमकर हंगामा किया। हंगामा बढ़ता देख सारे कर्मचारी हॉस्पिटल छोड़कर भाग गए।

घटना सदर थाना क्षेत्र के बसई इलाके में स्थित हॉस्पिटल का है। शमशाबाद के टूला शाहपुर निवासी सुखदेवी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि गर्भवती महिला सुखदेवी की लापरवाही से इलाज के दौरान मौत हो गई।

हंगामे के बीच पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों के आरोप पर थाना सदर पुलिस घटना की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें