मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
उत्तर प्रदेश

Uttar Pradesh : बाहुबली मुख्तार के भाई अफजाल अंसारी की 14.90 करोड़ की संपत्ति जब्त, गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई

इंडिया वॉइस

जिलाधिकारी के निर्देश पर रविवार को उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एवं समाज विरोधी अधिनियम 1986 के तहत अफजाल अंसारी की करीब 14.90 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की गई है। अफजाल अंसारी की 4 प्रॉपर्टी को रविवार को कुर्क किया गया है।

शेयर करें

गाजीपुर (यूपी), 24 जुलाई। बहुजन समाज पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। जिला और पुलिस प्रशासन की सयुंक्त टीम ने रविवार को अफजाल अंसारी की 14.90 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। ये कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट 14(1) के तहत की गई है। बतादें कि अफजाल अंसारी बांदा जेल में बंद बाहुबली मुख्तार अंसारी का भाई है।

अवैध तरीके से संपत्ति अर्जित करने वालों के खिलाफ अभियान

पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे ने बताया कि जनपद में अवैध तरीके से धन, भू-संपत्ति और चल-अचल संपत्ति अर्जित करने वालों के खिलाफ अभियान शुरू किया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर रविवार को उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एवं समाज विरोधी अधिनियम 1986 के तहत अफजाल अंसारी की करीब 14.90 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की गई है। अफजाल अंसारी की 4 प्रॉपर्टी को रविवार को कुर्क किया गया है।

टैग: uttar pradesh
शेयर करें