मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
बॉलीवुड

Uttar Pradesh : ‘द कश्मीर फाइल्स’ की टीम ने राज्यपाल अनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी से की मुलाकात

इंडिया वॉइस

फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' 1990 के दशक में आतंकवाद के कारण कश्मीर से पलायन करने वाले कश्मीरी पंडितों की दर्दभरी दास्तान है।

शेयर करें

लखनऊ, 20 मार्च। देशभर के सिनेमाघरों में धूम मचाने वाली मूवी ‘द कश्मीर फाइल्स’ की टीम ने रविवार को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल अनंदीबेन पटेल और कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।

मुलाकात करने वालों में फिल्म निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री और अभिनेता अनुपम खेर समेत पूरी टीम के सदस्य शामिल रहे। टीम ने मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पांच कालिदास मार्ग पर योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इसके बाद टीम के सदस्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मिलने राजभवन गए।

बतादें कि ये फिल्म 1990 के दशक में आतंकवाद के कारण कश्मीर से पलायन करने वाले कश्मीरी पंडितों की दर्दभरी दास्तान है। फिल्म देशभर के सिनेमाघरों में खूब पसंद की जा रही है। देश के कई राज्यों के साथ ही उत्तर प्रदेश में भी द कश्मीर फाइल्स को टैक्स फ्री कर दिया गया है।

टैग: uttar pradesh
शेयर करें