Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. Uttarakhand : धामी सरकार में मंत्रियों के विभागों का हुआ बंटवारा, प्रेमंचद को वित्त और सतपाल को मिला पर्यटन विभाग

Uttarakhand : धामी सरकार में मंत्रियों के विभागों का हुआ बंटवारा, प्रेमंचद को वित्त और सतपाल को मिला पर्यटन विभाग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने पास सूचना, गृह, राजस्व सहित 21 विभाग रखे।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

देहरादून, 29 मार्च। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लंबे इंतजार के बाद अपने मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया है। गृह, सूचना और राजस्व सहित मुख्यमंत्री ने 21 विभाग अपने पास रखे हैं। इसके साथ ही पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल को वित्त, सतपाल महाराज को पर्यटन और सुबोध उनियाल को वन मंत्रालाय दिया गया है।

पढ़ें :- उत्तराखंडः राष्ट्रपति मुर्मू 23 अप्रैल को दीक्षांत समारोह में बांटेंगीं उपाधि

मुख्यमंत्री धामी ने 21 विभाग अपने पास रखे

मंगलवार देर रात को मुख्यमंत्री धामी ने मंत्रियों के विभागों का बंटावारा की सूची जारी कर दी है। मुख्यमंत्री ने कार्मिक एवं सतर्कता, सचिवालय प्रशासन, सामान्य प्रशासन, नियोजन, राज्य सम्पत्ति, सूचना, गृह, राजस्व, औद्योगिक विकास खनन, श्रम, सूचना प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी, पेयजल, ऊर्जा, आयुष एवं आयुष शिक्षा, आबकारी, न्याय पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन, आपदा प्रबंधन और पुनर्वास, नागरिक उडड्यन जैसे महत्वपूर्ण विभाग स्वयं अपने पास रखे हैं।

मंत्री सतपाल महाराज को 7 विभाग दिए गए

वहीं मंत्री सतपाल महाराज को 7 विभाग दिए गए हैं। इनमे से अधिकतर महाराज के पास पहले से थे। उनके पास लोक निर्माण विभाग, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, संस्कृति, धर्मस्व, पर्यटन, जलागम प्रबंधन के भारत-नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजना के विभाग मिले हैं।

पढ़ें :- उत्तराखंडः गड़ी कैंट की जनता को सामुदायिक भवन की सौगात

मंत्रियों को विभागों का बंटवारा

मंत्रिमंडल के कार्य बंटवारा सूची के मुताबिक प्रेमचंद अग्रवाल को वित्त, शहरी विकास आवास, विधायी एवं संसदीय कार्य, पुनगर्ठन, जनगणना विभाग मिला है। गणेश जोशी को 3 विभाग के कुल 9 विषय मिले हैं। उनके पास कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण और ग्राम्य विकास विभाग रहेगा। डॉ. धन सिंह रावत को कुल 6 विभाग मिले हैं। उन्हें नए मंत्रालय में विद्यालयी शिक्षा (बेसिक) और माध्यमिक, संस्कृत शिक्षा मिला है। इसके साथ ही पुराने मंत्रालय में सहकारिता, उच्च शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा भी है। सुबोध उनियाल से पुराने मंत्रालय बदलकर वन के साथ ही भाषा, निर्वाचन, तकनीकी शिक्षा विभाग रहेंगे। वहीं रेखा आर्या को 3 विभाग के साथ 4 विषय मिले हैं। पहले से महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास के साथ अब खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के अलावा खेल एवं युवा कल्याण जैसे महत्वपूर्ण विभाग मिले हैं। चंदनराम दास को कुल 4 विभाग के 6 विषय आवंटित हुए हैं। इनमें समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण, परिवहन, लघु एवं सूक्ष्म उद्यम शामिल हैं। मंत्री सौरभ बहुगुणा को 4 विभाग के कुल 6 विषय मिले हैं। इनमें पशुपालन, दुग्ध विकास एवं मत्स्य पालन, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, प्रोटोकॉल के साथ कौशल विकास और सेवावायोजन मंत्रालय मिला है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com