Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. Uttarakhand : पुष्कर सिंह धामी होंगे उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री, 24 मार्च से पहले मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण की संभावना

Uttarakhand : पुष्कर सिंह धामी होंगे उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री, 24 मार्च से पहले मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण की संभावना

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पद के लिए पुष्कर सिंह धामी के नाम पर बीजेपी ने मुहर लगाई। देहरादून में पार्टी इकाई की बैठक में फैसले के बाद पर्यवेक्षक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उपपर्यवेक्षक मीनाक्षी लेखी ने ये घोषणा की।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

देहरादून, 21 मार्च। आखिरकार लंबे इंतजार के बाद उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा हो गई है। सोमवार शाम को बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में विधानमंडल दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी के नाम पर मुहर लगी। ये बैठक पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी भी केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर मौजूद थीं।

पढ़ें :- उत्तराखंडः गड़ी कैंट की जनता को सामुदायिक भवन की सौगात

धामी को प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया

इनके साथ प्रदेश प्रभारी और संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी के अलावा बीजेपी के सभी 47 विधायक, लोकसभा के 5 और राज्यसभा के 2 सांसद भी मौजूद थे। सभी विधायकों ने पुष्कर सिंह धामी को दोबारा सर्वसम्मति से प्रदेश का नया मुख्यमंत्री चुना। शाम 5 बजे प्रदेश बीजेपी कार्यालय में विधानमंडल दल की बैठक शुरू हुई। केंद्रीय पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह ने सबसे पहले सभी विधायकों से बात की। इसके बाद धामी को प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में चुन लिया गया। धामी के नाम पर मुहर लगने के बाद पत्रकारों से बातचीत में इसकी जानकारी केंद्रीय पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह ने दी।

24 मार्च से पहले मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण होने की पूरी संभावना

बतादें कि कई दिनों से दिल्ली के केंद्रीय नेताओं के बीच उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के नाम पर मंथन चल रहा था। ये मंथन होली के पहले भी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बीच हुई थी। होली के बाद प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री सहित राज्य के अन्य वरिष्ठ नेताओं की गृहमंत्री अमित शाह के साथ बैठक हुई थी। दिल्ली से लेकर देहरादून तक कई दौर की बैठक के बाद पुष्कर सिंह धामी को ही नया मुख्यमंत्री चुना गया। आज या कल सुबह मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण की तारीख भी तय कर दी जाएगी। पिछले विधानसभा का कार्यकाल 24 मार्च तक है। इसलिए 24 मार्च से पहले मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण होने की पूरी संभावना है।

पढ़ें :- उत्तराखंडः जज ने दी महिलाओं को कानूनी जानकारियां, किया जागरूक

उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के लिए हुए चुनाव में सभी 70 सीटों पर एक साथ 14 फरवरी को मतदान हुआ था। चुनाव का नतीजा 10 मार्च को आया था। इसमें भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। इस चुनाव में बीजेपी ने 70 में से 47 सीटें जीतीं थीं। कांग्रेस को 19 सीटों पर जीत मिली। 2 सीटों पर बसपा और 2 सीट पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने चुनाव जीता था।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com