मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
ऑटो

Vande Bharat train: फिर से हादसे का शिकार हुई वंदे भारत एक्सप्रेस, गुजरात में मवेशियों से टकराई ट्रेन

इंडिया वॉइस

वंदे भारत एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त को लेकर बता दें कि ऐसा 5वां मौका है, जब ट्रेन हादसे का शिकार हुई है. इससे पहले वलसाड जिले के ही अतुल में वंदे भारत ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर आयी थी.

शेयर करें

Vande Bharat train accident: गुजरात में उदवाड़ा और वापी स्टेशनों के बीच गांधीनगर-मुंबई वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस ने मवेशियों को टक्कर मार दी। हादसे की खबर गुरुवार देर रात रेलवे के अधिकारियों को मिली। अधिकारी ने बताया कि हादसे से ट्रेन के फ्रंट पैनल में हल्की खरोंच आई है। चूंकि दो महीने पहले इस लाइन पर चलना शुरू हुआ था, इस तरह की सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन से जुड़ी चार घटनाएं हो चुकी हैं। पूर्व में हुई इसी तरह की दुर्घटनाओं से ट्रेन के फ्रंट पैनल को नुकसान हुआ था, जिसे बदलना पड़ा।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर ने कहा कि घटना उदवाड़ा और वापी के बीच समपार फाटक संख्या 87 के पास शाम करीब छह बजकर 23 मिनट पर हुई. उन्होंने कहा, “सामने के हिस्से में मामूली खराबी थी और परिचालन संबंधी कोई समस्या नहीं थी। आज रात तक इस पर ध्यान दिया जाएगा।” कुछ देर रुकने के बाद ट्रेन ने शाम 6.35 बजे अपनी यात्रा फिर से शुरू की।

ऐसा 5वीं बार है, जब ट्रेन हादसे का शिकार हुई है. इससे पहले वलसाड जिले के ही अतुल में वंदे भारत ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर आयी थी.

इससे पहले भी हुआ था ऐसा हादसा
आपको बता दें कि, इससे पहले भी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर आ चुकी है. 8 नवंबर को गुजरात के आणंद में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी थी. वहीं 29 अक्टूबर को गांधीनगर से मुंबई जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस वलसाड के अतुल में दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर आयी. इस वक्त ट्रेन के सामने अचानक बैल आने से उसका अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ था.

इसके बाद 06 अक्टूबर को मुंबई से अहमदाबाद जा रही ट्रेन के साथ हादसा हुआ. वटवा और मणिनगर स्टेशन के पास पशुओं के झुंड से ट्रेन टकरायी. इस हादसे में ट्रेन तो क्षतिग्रस्त हुआ ही, साथ में चार भैंसों की जान भी गयी. 7 अक्टूबर को वडोदरा मंडल के आणंद के समीप वंदे भारत एक्सप्रेस से एक गाय टकराई थी.

शेयर करें