मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
बिहार

Vande Bharat Express: बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, एक कोच की खिड़की का शीशा टूटा

इंडिया वॉइस

Vande Bharat Express: एनजेपी से हावड़ा जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी से इसके एक कोच का शीशा टूट गया है. बताया जा रहा है कि किसी बच्चे ने वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थर फेंका है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटनास्थल की वास्तविक जानकारी ली जा रही है.

शेयर करें

Vande Bharat Express: बंदे भारत एक्सप्रेस पर फिर से पथराव हुए हैं. बिहार के कटिहार में ट्रेन पर पत्थर फेकें गए. वंदे भारत एक्सप्रेस जब कटिहार डिवीजन के दालखोला स्टेशन से गुजर रही थी तो अचानक आवाज आई. C-6 में दाहिनी ओर की खिड़की का कांच टूट गया है. मौके पर आरपीएफ पहुंची लेकिन किसी को पकड़ नहीं पाई.

आरपीएफ अधिकारी ने मामले की शिकायत दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. बताया कि पथराव करने वाले आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं. बता दें कि बिहार से हाल ही में वंदे भारत ट्रेन शुरू हुई है. खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ट्रेन को डिजीटल तरीके से हरी झंडी दिखाई थी. इससे पहले भी वंदे भारत ट्रेन पर कई बार हमले हो चुके हैं.

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने 30 दिसंबर को कोलकाता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई थी. इसके बाद से लगातार वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव की घटना सामने आ रही हैं. इससे पहले आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में वंदे भारत पर पथराव किया गया था. जिसके वजह से ट्रेन के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए थे. वहीं हावड़ा और न्यू जलपाईगुड़ी के कुमारगंज स्टेशन के पास भी पथराव की घटना सामने आई थी.

शेयर करें