Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. हेल्थ
  3. सर्दी-खांसी से हैं काफी परेशान, इस तरह करिए लहसुन का इस्तेमाल, पढ़ें

सर्दी-खांसी से हैं काफी परेशान, इस तरह करिए लहसुन का इस्तेमाल, पढ़ें

लहसुन स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। लहसुन में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। इसलिए आप लहसुन का काढ़ा बनाकर सुबह शाम इसका इस्तेमाल कर सकते हैं, क्योंकि सुबह शाम लहसुन का काढ़ा पीने से सर्दी जुखाम में फायदा मिलता है।

By आकृति 

Updated Date

सर्दियां अब तेज हो गई है, ठंड के इस मौसम में सबसे ज्यादा समस्या सर्दी जुखाम की होती है, इसके अलावा भी कई मौसमी बीमारियां हो जाती हैं। ऐसे में सर्दी जुखाम की परेशानियों से बचने के लिए इस मौसम में लहसुन एक अच्छा ऑप्शन होता है, ऐसे में हम आपको लहसुन के कुछ ऐसे फायदे बताने जा रहे हैं। जिनका इस्तेमाल करके आप सर्दी जुखाम से निजात पा सकते है।

पढ़ें :- छोटे बच्चों के लिए काजल हानिकारक है ? पढ़िए पूरी बात

लहसुन स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। लहसुन में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। इसलिए आप लहसुन का काढ़ा बनाकर सुबह शाम इसका इस्तेमाल कर सकते हैं, क्योंकि सुबह शाम लहसुन का काढ़ा पीने से सर्दी जुखाम में फायदा मिलता है।

इसके अलावा सर्दी, जुकाम, खांसी की परेशानी होने पर अगर लहसुन को गर्म करके खाना शुरू कर दें तो यह दवा से भी ज्यादा कारगर साबित होता है। क्योंकि लहसुन की तासीर गर्म होती है और लोगों को सर्दी से बचाने में भी मदद करता है। इसलिए सर्दियों के मौसम में लहसुन का सेवन करना फायदेमंद होता है। लहसुन वजन कम करने में भी सहायक होता है।

एक्सपर्ट का मानना है कि अगर आप सुबह के वक्त लहसुन का सेवन करते हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद होता है। अगर किसी को कच्चा लहसुन खाने में परेशानी हो रही है तो लहसुन को शहद में मिलाकर या आग में भूनकर भी खाया जा सकता है। इसके अलावा सर्दियों के मौसम में लहसुन को सब्जी में मिलाकर या चटनी बनाकर भी खाना चाहिए। इससे पाचन क्रिया भी ठीक रहती है। इसलिए सर्दियों के मौसम में लहसुन का इस्तेमाल करना बहुत फायदेमंद रहता है।

 

पढ़ें :- अगर आप भी हैं चर्बी से परेशान तो करें यह उपाय

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com