मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
बॉलीवुड

विक्की-सारा की फिल्म ने पहले ही दिन बाक्स ऑफिस पर गाड़े कमाई के झंडे

Rajni

विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है।

vicky and sara
शेयर करें

मुंबई। विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है। विक्की और सारा की फिल्म जरा हटके जरा बचके रोमांटिक और एक कॉमेडी फिल्म है।

मूवी को 2 जून को सभी सिनेमाघरों में रिलीज की गई है। फिल्म को पहले ही दिन एक अच्छा रिस्पॉन्स मिला। पूरे फिल्म में दोनों की जोड़ी को बहुत पसंद किया जा रहा है। आपको बता दें कि फिल्म में सारा का किरदार एक हाउस वाइफ का है, जो अपने हसबैंड यानि विक्की से बेहद प्यार करती है और खुश भी है।

व्यूअर्स को सारा और विक्की का ये चुलबुला अंदाज काफी पसंद आ रहा है। जिसका अंदाज कलेक्शन को देखकर लगाया जा सकता है। आपको बता दे कि ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने पहले ही दिन 5.49 करोड़ का कलेक्शन किया है। ये कलेक्शन आने वाले वीकेंड पर एक ऊंची छलांग लगा सकता है।

साथ ही फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’  विक्की कौशल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गई है। विक्की की पहली सबसे बड़ी ओपनर फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ थी। वहीं, ‘सिंबा’, ‘केदारनाथ’ और ‘लव आज कल’ के बाद ‘जरा हटके जरा बचके’  सारा की चौथी सबसे बड़ी ओपनर बन गई है।

शेयर करें