मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
ऑटो

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के वाइस चेयरमैन Vikram Kirloskar का 64 साल की उम्र में निधन

इंडिया वॉइस

Vikram Kirloskar dies: भारत की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के दिग्गज और टोयोटा किर्लोस्कर मोटर प्राइवेट लिमिटेड के वाइस चेयरपर्सन, विक्रम किर्लोस्कर का कल देर रात हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया. वह 64 साल के थे।

शेयर करें

Vikram Kirloskar dies: भारत की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के दिग्गज और टोयोटा किर्लोस्कर मोटर प्राइवेट लिमिटेड के वाइस चेयरपर्सन विक्रम किर्लोस्कर का कल देर रात निधन हो गया. भारत की ऑटोमोटिव इंडस्ट्री के निष्ठावान कार्यकारी और देश में टोयोटा का चेहरा समझे जाने वाले विक्रम किर्लोस्कर का निधन 64 साल की उम्र में हो गया. शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक विक्रम किर्लोस्कर का निधन हार्ट अटैक के कारण हुआ है।

टोयोटा इंडिया ने ट्वीट कर तुरंत दी जानकारी
टोयोटा इंडिया ने तुरंत एक बयान जारी किया जिसमें लिखा था, “29 नवंबर 2022 को टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के वाइस चेयरमैन श्री विक्रम एस किर्लोस्कर का असमय निधन 29 नवंबर 2022 को हो गया है और इससे हम बेहद दुखी हैं. इस शोक के समय में हम सभी से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने का आग्रह करते हैं. हमारी संवेदनाएं उनके परिवार और मित्रों के साथ हैं. उनका अंतिम संस्कार 30 नवंबर 2022 को हेब्बल शमशान घाट में दोपहर 1 बजे किया जाएगा।”

आपको बता दें कि, विक्रम किर्लोस्कर के परिवार में उनकी पत्नी गीतांजलि किर्लोस्कर और बेटी मानसी किर्लोस्कर हैं. विक्रम किर्लोस्कर मैसाचुय्सेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से ग्रेजुएट कर चुके थे और उन्होंने बीते कई सालों में CII, SIAM और ARAI में कई महत्वपूर्ण पोजीशन पर काम किया था. विक्रम किर्लोस्कर, किर्लोस्कर समूह की चौथी पीढ़ी के मुखिया थे. वो किर्लोस्कर सिस्टम्स लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर थे. इसके अलावा वो किर्लोस्कर मोटर प्राइवेट लिमिटेड के वाइस चेयरमैन भी थे. विक्रम किर्लोस्कर को आखिरी बार सार्वजनिक तौर पर मुंबई में देखा गया था और वो Toyota Innova HyCross के इवेंट में 25 नवंबर 2022 को मौजूद थे.

विक्रम किर्लोस्कर से जब किर्लोस्कर मोटर की स्ट्रेटेजी पूछी गई थी तो उन्होंने कहा था कि देश का ध्येय कार्बन उत्सर्जन को कम करने का है और इस मामले को हमें वैज्ञानिक आधार के साथ साथ समग्र रूप से देखना होगा. ऐसे समय में जब भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल का चलन बढ़ता जा रहा है तो किर्लोस्कर मोटर की हाइब्रिड व्हीकल्स के ऊपर क्या रणनीति है, इस पर भी उन्होंने बात की थी.

शेयर करें