मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

बहराइच में संदिग्ध परिस्थितियों में ग्रामीण की मौत, हत्या का आरोप

HO BUREAU

यूपी के बहराइच जिले के सुजौली थाना क्षेत्र के धनिया बेली गांव में ग्रामीण की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। चाचा ने हत्या का आरोप लगाया है।

murder
murder
शेयर करें

बहराइच। यूपी के बहराइच जिले के सुजौली थाना क्षेत्र के धनिया बेली गांव में ग्रामीण की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। चाचा ने हत्या का आरोप लगाया है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सुजौली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जंगल गुलरिया के मजरा धनिया बेली गांव निवासी राम सिंह (42) पुत्र धर्म देव शुक्रवार को साइकिल से बाजार गया था। इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई।

शेयर करें